UP News: बारात में द्वारपूजा के दौरान हर्ष फायरिंग, तीन लोग घायल, मची अफरा-तफरी

UP News: चंदौली जनपद में शादी समारोह में लाइसेंसी पिस्टल से हर्ष फायरिंग करना महंगा पड़ गया। हर्ष फायरिंग के दौरान चलाई गई गोली से तीन लोग घायल हो गए जिससे शादी समारोह में फराह तफरी मच गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है तथा फायरिंग करने वाले शख्स को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है।

बताया जा रहा है कि चंदौली जनपद के धीना थाना क्षेत्र के मुरलीपुर गांव के रहने वाले मैनेजर बिंद के लड़की की शादी गाजीपुर जनपद के नंदगंज थाना अंतर्गत सौरंग गांव में तय थी। बीती रात्रि में बारात धूमधाम से आई उसके बाद बारातियों की खातेदारी करने के बाद द्वार पूजा की रचना शुरू की हुई।

up-news-harsh-firing-during-dwarpuja-in-marriage-procession-three-injured

बताया जा रहा है कि द्वार पूजा के समय भीड़ अधिक से उसी समय बारात में आए एक फौजी द्वारा अपने लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग कर दी गई। फायरिंग के दौरान वहां पर मौजूद घराती पक्ष के 27 वर्षीय रविकांत और उसकी बहन रिंकी तथा बारात में आए 26 वर्षी अमित कुमार को गोली लग गई।

गोली लगने के बाद वहां पर अपना तफरी मच गई। घायल तीनों को निजी अस्पताल में ले जाया गया वहां से उन्हें उपचार के लिए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल भेज दिया। जिला अस्पताल में तीनों का उपचार चल रहा है। वहीं सूचना मिलने के बाद पुलिस गांव में पहुंची और फौजी को गिरफ्तार करने के साथ ही उसके पिस्‍टल को कब्‍जे में ले ली।

एडिशनल एसपी सदर विनय कुमार सिंह द्वारा बताया गया कि शादी समारोह में द्वार पूजा के दौरान एक शख्स द्वारा अपने लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग की गई थी। गोली लगने के चलते तीन लोग फेल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह भी बताया गया कि शख्स के पास से .32 बोर की पिस्टल बरामद की गई है। उससे पूछताछ जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+