2014 में मोदी लहर थी, इस समय चल रही है सुनामी: जेपी नड्डा

Chandauli news, चंदौली। लोकसभा चुनाव में अब ज्यादा दिन नहीं है, ऐसे में लगभग सभी पार्टियों के बड़े नेता और मंत्रियों का चंदौली में आना-जाना लगा हुआ है। इसी क्रम में यूपी भाजपा के चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा चंदौली पहुंचे। उन्होंने भाजपा के सभी पदाधिकारी और विधायकों के साथ चुनाव प्रबंधन की समीक्षा बैठक की।

union minister jp nadda meeting with bjp workers in chandauli

अभी तक जनता ने पीए मोदी को एकतरफा आशीर्वाद दिया

जेपी नड्डा ने समीक्षा बैठक के साथ लोकसभा सीट चंदौली पर भाजपा की तैयारियों का भी जायजा लिया। बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए जेपी नड्डा ने बताया की वे चंदौली की इस बैठक से पूरी तरह संतुष्ट हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की चार चरण के जो चुनाव हुए हैं, उसमें भारतीय जनता पार्टी और पीएम मोदी को जनता ने एकतरफा आशीर्वाद दिया है।

union minister jp nadda meeting with bjp workers in chandauli

इस वक्त मोदी सुनामी चल रही है

उन्होंने कहा कि जनता में मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए जो इच्छा और उत्साह है, वह जो मैं देख रहा हूं। पिछली बार 2014 में हम लोगों ने 73 सीटें जीती थीं। उस समय मोदी लहर थी। इस वक्त मोदी सुनामी चल रही है और 74 प्लस हम जाएंगे यह एकतरफा फैसला उत्तर प्रदेश की जनता आशीर्वाद देने के लिए तैयार है। हम उसे ईवीएम में कैसे कन्वर्ट कर सकते हैं, उसका प्रयोजन कर रहे है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+