चंदौली: ट्रक बना आग का गोला, चालक और खलासी ने इस तरह बचाई अपनी जान
झारखंड के बोकारो से कच्चा लोहा लेकर जयपुर जा रहे हैं एक ट्रक में चंदौली जिले के बगही गांव में नेशनल हाईवे पर आग लग गई, आग लगने के बाद ट्रक चालक और खलासी कूद कर अपनी जान बचाई। फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत करके आग पर काबू
चंदौली, 18 अगस्त: चंदौली जनपद में नेशनल हाईवे पर चलते ट्रक में बुधवार की देर शाम आग लग गई। आग लगने के बाद चलते ट्रक से कूदकर चालक और खलासी अपनी जान बचाई। देखते ही देखते ट्रक आग का गोला बन गया। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड के जवान वहां पहुंचे और कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाए, हालांकि तब तक ट्रक का केबिन पूरी तरह जलकर राख हो गया।

बोकारो से जयपुर जा रहा था ट्रक
शिवराज नामक ट्रक चालक ट्रक पर कच्चा लोहा लादकर झारखंड के बोकारो से जयपुर लेकर जा रहा था। चंदौली में नेशनल हाईवे पर बगही गांव में स्थित ओवर ब्रिज के पास जब वह पहुंचा उसी समय ट्रक के केबिन में किसी तरह आग लग गई। ट्रक चालक और खलासी जब तक कुछ समझ पाते तब तक ट्रक ने विकराल रूप धारण कर लिया। ट्रक चालक और खलासी केबिन में से कूद कर अपनी जान बचाई।
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
नेशनल हाईवे पर ट्रक में आग लगने के बाद उधर से गुजर रहे ट्रक चालक अपने वाहनों को पहले ही खड़े कर दिए। वहीं आग लगने की सूचना मिलने के बाद क्षेत्राधिकारी सदर रामवीर सिंह भी मौके पर पहुंचे। ट्रक में आग लगने के बाद वहां पर मौजूद लोगों ने फायर कर्मियों को भी सूचना दे दिया था। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के जवान कड़ी मशक्कत करके आग पर काबू पाए। उसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली और यातायात संचालन सुचारू रूप से प्रारंभ हो सका।












Click it and Unblock the Notifications