यूपी के चंदौली में बड़ा हादसा, मिट्टी का टीला ढहने से 3 लोगों की दबकर मौत, रेस्क्यू जारी

चंदौली, 02 नवंबर: उत्तर प्रदेश के चंदौली में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। घर की पुताई के लिए जंगल में मिट्टी खोदते समय टीला ढह गया। मलबे में दबकर तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया। सूचना पर एसडीएम और जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि दो लोग अभी भी मलबे में दबे हुए हैं, जिन्हें जेसीबी की मदद से निकालने काम जारी है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मौके पर एसडीएम डॉ अतुल गुप्ता के अलावा पुलिस फोर्स मौजूद है।

three people lost life due to collapse of an earthen mound in Chandauli

घर की पुताई के लिए लेने गए थे पीली मिट्टी

हादसा जिले के नौगढ़ थाना क्षेत्र का है। उदितपुर सुर्रा निवासी शिव कुमार (50), दूधनाथ विश्वकर्मा (48) गांव के लोगों के साथ घर की पुताई के लिए मंगलवार को बंधी के पास जंगल में टीले से पीली मिट्टी खोदने गए थे। इसी दौरान अचानक टीला ढह गया। सभी लोग मलबे में दब गए। हादसे की जानकारी मिलने पर उदितपुर सुर्रा गांव के लोगों ने फावड़ों से मिट्टी हटाकर लोगों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक दूधनाथ और शिव कुमार की मौत हो चुकी थी।

तीन लोगों की मौत, रेसक्यू जारी

सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से रेस्क्यू अभियान शुरू किया और 3 लोगों को बाहर निकाला। हादसे में शिव कुमार (50), दूधनाथ विश्वकर्मा (48) रितेश (8) की मौत हो गई। अन्य लोगों के भी दबे होने की आशंका में जेसीबी मलबा हटाने का काम जारी है। एसडीएम डॉ. अतुल गुप्ता के अलावा पुलिस फोर्स मौजूद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+