भूत-प्रेत के चक्कर में दो पक्षों में हुई खूब मारपीट, एक ने गंवा दी जान

Chandauli news, चंदौली। यूपी के चंदौली में एक अजीब मामला सामने आया है। यहां भूत-प्रेत की चक्कर में दो पक्षों में हुई मारपीट में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस मारपीट में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिसमें दो महिलाएं हैं। मृतक के परिवार की ओर से 6 लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

one man died after clash between two groups

घटना के संबंध में बतया जा रहा है कि गहिला गांव निवासी राम सनेही व रामदेव दोनों पटीदार हैं। भूत-प्रेत को लेकर दोनों पटीदारों के बीच बहुत पहले भी विवाद हुआ था जिसका अभी भी मामला कोर्ट में लंबित है। गुरुवार की शाम एक बार फिर इसी चक्कर में तू-तू-मैं-मैं होते-होते विवाद इतना बढ़ गया कि देखते-देखते लाठी डंडे चलने लगे। इस दौरान एक पक्ष के 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं हालत खराब देखकर दूसरा पक्ष भाग खड़ा हुआ।

one man died after clash between two groups

देर रात परिजनों ने घायलों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गम्भीर रूप से घायल सच्चिदानंद को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चकिया के लिए रेफर कर दिया। वहां भी चिकित्सकों ने हालत गम्भीर देखकर ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। जिसके बाद रास्ते मे उसकी मौत हो गई। जिसके बाद शव को स्थानीय थाने लाया गया। जहां परिजनों ने गांव के ही करीब 6 लोगों पर नामजद तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। वहीं परिजनों का आरोप है कि 100 नम्बर की पुलिस ने सहयोग नहीं किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+