UP News: पीडीडीयू जंक्शन पर ट्रेन में चार्जिंग के दौरान तेज धमाके के साथ ब्लास्ट हुआ मोबाइल, मची अफरा-तफरी

UP Chandauli News: ट्रेन से लंबी यात्रा के दौरान ट्रेन में लोग अक्सर मोबाइल चार्ज करते रहते हैं। मोबाइल चार्ज करते समय कभी-कभी हादसा भी हो जाता है। थोड़ी सी लापरवाही के चलते बड़ा नुकसान होता है। ऐसा ही एक मामला शनिवार को शाम करीब 3 बजे चंदौली जनपद के पंडित दीनदयाल जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर चार पर देखने को मिला।

दरअसल शनिवार को सायं काल पंडित दीनदयाल जंक्शन से सिकंदराबाद दानापुर एक्सप्रेस पटना की तरफ जा रही थी। बताया जा रहा है कि ट्रेन पंडित दीनदयाल जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर 4 से आगे बढ़ रही थी इसी दौरान ट्रेन के एक कोच में यात्री का स्मार्टफोन ब्लास्ट कर गया।

mobile-blast-with-loud-bang-during-charging-in-train-in-chandauli-up

स्मार्टफोन ब्लास्ट होने के बाद कोच में अपरा तफरी मच गई और किसी यात्री ने स्मार्टफोन को उठाकर बोगी से नीचे फेंक दिया। हालांकि वहां अफरा-तफरी मचने के चलते किसी यात्री ने चेन पुलिंग करके ट्रेन रोक दी। ट्रेन रोके जाने और मोबाइल में ब्लास्ट होने की जानकारी मिलने के बाद करीब 10 मिनट तक प्लेट फार्म पर अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला।

सूचना मिलने के बाद रेलवे सुरक्षा बल के जवान भी वहां पहुंच गए। जांच पड़ताल करने के बाद जब सब कुछ कंफर्म हो गया और पता चला कि यात्री का मोबाइल ही ब्लास्ट किया था उसके बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया। हालाकी मोबाइल ब्लास्ट होने के चलते करीब आधे घंटे तक ट्रेन प्लेटफार्म पर खड़ी रही।

मोबाइल किस यात्री का था और किस कंपनी का था इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई। हालांकि शनिवार को शाम काल तक चार्जिंग के दौरान मोबाइल ब्लास्ट होने को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चलती रही। लोगों का कहना था कि संयोग अच्छा था कि मोबाइल जिस समय ब्लास्ट की उसे समय उसके पास कोई मौजूद नहीं था वरना वह भी चोटिल हो जाता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+