दवा लेकर बीमार प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, परिजनों ने उठाया ऐसा कदम, जानकर दंग रह जाएंगे आप

चंदौली जिले में बीमार प्रेमिका की दवा लेकर उससे मिलने के लिए पहुंचे प्रेमी को प्रेमिका के परिजनों ने पकड़ लिया। काफी पंचायत के बाद दोनों की मंदिर में शादी करा दी गई।

lover and girlfriend got married in temple in chandauli

उत्तर प्रदेश के चंदौली जनपद से प्रेम प्रसंग का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। चंदौली जनपद में अपनी बीमार प्रेमिका के लिए डॉक्टर से दवा लेकर एक प्रेमी उसके घर पहुंच गया। प्रेमिका के परिजनों ने प्रेमी को पकड़ लिया। उसके बाद काफी पंचायत चली और अंत में दोनों की शादी करा दी गई।

दरअसल, यह पूरा मामला चंदौली जनपद के कमालपुर चौकी अंतर्गत जमुर्खा गांव का है। गांव की रहने वाली एक युवती और बभनियांव गांव के रहने वाले एक युवक के बीच 3 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों एक दूसरे से चोरी छुपे मुलाकात भी करते थे।

बताया जा रहा है कि रविवार को प्रेमिका की तबीयत खराब हो गई। फोन पर बातचीत के दौरान प्रेमी को जब यह पता चला कि प्रेमिका की तबीयत खराब है और वह काफी परेशान है, उसके बाद प्रेमी डॉक्टर के पास पहुंचा और दवा लेने के बाद प्रेमिका के घर पहुंच गया।

प्रेमिका के घर पहुंचने के बाद प्रेमी उससे दवा दे रहा था इसी बीच प्रेमिका के परिजनों ने प्रेमी को पकड़ लिया। इस बीच प्रेमी वहां से भागने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सका। प्रेमिका के घर वालों ने दोनों से बातचीत की तो पता चला कि दोनों एक दूसरे से प्‍यार करते हैं।

ऐसे में प्रेमिका के परिजनों ने पुलिस तथा प्रेमी के परिजनों को सूचना दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रेमी के परिजन प्रेमिका के घर पहुंचे। दोनों पक्षों में काफी देर तक पंचायत चली, हालांकि प्रेमिका के घर वाले शादी के लिए राजी थे लेकिन प्रेमी के परिजन तैयार नहीं थे।

ऐसे में दोनों पक्षों के बीच देर तक पंचायत चली और कोई फैसला न निकलने पर प्रेमिका के परिजनों ने पुलिस से लिखित शिकायत की। शिकायत के बाद प्रेमी को पकड़कर पुलिस कमालपुर पुलिस चौकी पर ले आई। फिर बाद में प्रेमी के परिजन भी शादी करने के लिए तैयार हो गए।

प्रेमी के परिजनों के तैयार हो जाने के बाद पुलिस चौकी के समीप स्थित मां काली मंदिर में दोनों की झट-पट शादी करा दी गई। शादी के बाद प्रेमी और प्रेमिका के परिजनों द्वारा दोनों को आशीर्वाद दिया गया उसके बाद अपनी प्रेमिका को दुल्हन के रूप में स्वीकार करते हुए प्रेमी उसे अपने घर ले गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+