Love Affair: ऑटो चालक को किन्नर से हुआ प्यार, सात महीने साथ रहे, फिर दोनों ने मंदिर में रचाई शादी
चंदौली जिले में एक ऑटो चालक को एक किन्नर से प्यार हो गया। अपने प्यार का इज़हार करने के बाद दोनों ने सात महीने लिव-इन रिलेशनशिप में साथ बिताए, फिर एक मंदिर में शादी कर ली।

चंदौली जिले से love affair का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां सामाजिक बंधनों को दरकिनार करते हुए एक ऑटो चालक ने किन्नर के साथ मंदिर में हिंदू रीति रिवाज से शादी कर ली। किन्नर और ऑटो चालक की शादी जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है। इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर भी लोगों द्वारा तरह तरह के कमेंट किए जा रहे हैं। फिलहाल कहा जा रहा है कि इस शादी से ऑटो चालक के परिवार वाले खुशी नहीं है। किन्नर और ऑटो चालक की शादी का वीडियो की सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पहली मुलाकात में ही दिल दे बैठा ऑटो चालक
दरअसल, चंदौली जनपद के पड़ाव क्षेत्र में रहने वाला अभिषेक नामक एक युवक ऑटो चलाता है। बताया जा रहा है कि करीब 8 महीने पहले हुआ ऑटो लेकर पड़ाव चौराहे से जा रहा था इसी दौरान उसकी मुलाकात छोटी सिंह नामक किन्नर से हुई। छोटी सिंह को भी कहीं जाना था वैसे मैं उसने ऑटो को हाथ हिला कर रोका। छोटी सिंह को ऑटो में बैठा कर ऑटो चालक अभिषेक उसे उसके गंतव्य तक पहुंचा दिया। सफर के दौरान अभिषेक और छोटी सिंह किन्नर बातचीत करते रहे। अभिषेक ने बताया कि उस पहली मुलाकात में ही उसने छोटी सिंह किन्नर को दिल दे दिया। हालांकि वह उससे अपने प्यार का इजहार नहीं कर पाया।

रोज पड़ाव चौराहे पर करता था इंतजार
पहली मुलाकात के बाद अभिषेक ऑटो लेकर पड़ाव चौराहे पर जाता था और चौराहे पर प्रतिदिन सुबह वह छोटी सिंह किन्नर की एक झलक पाने को बेताब रहता था। मुलाकात का दौर धीरे-धीरे शुरू हुआ तो दोनों ने अपने प्यार का इजहार किया। प्यार का इजहार करने के बाद करीब सात महीने तक दोनों लिव इन रिलेशनशिप में गुजारे। दोनों एक दूसरे को अच्छी तरीके से समझ लिया उसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो अभिषेक अपने परिजनों से भी इस बारे में बात किया लेकिन उसके परिवार के लोग दोनों के रिश्ते से नाखुश थे। अभिषेक के परिजनों द्वारा इस रिश्ते को लेकर नाराजगी प्रकट की गई।
वैदिक मंत्रोचार के साथ रचाई शादी
अभिषेक और छोटी सिंह किन्नर दोनों एक साथ जीने मरने की कसम खाते हुए परिजनों और सामाजिक बंधनों को दरकिनार करते हुए दोनों ने रविवार की देर शाम पड़ाव क्षेत्र में ही स्थित दैत्रा बीर बाबा मंदिर परिसर में हिंदू रीति रिवाज और वैदिक मंत्रोचार के साथ शादी कर लिया। इस दौरान वहां मौजूद छोटी सिंह किन्नर के साथ के लोगों ने तथा वहां मौजूद अन्य लोगों ने दोनों को आशीर्वाद दिया। शादी के दौरान वहां पर मौजूद किसी व्यक्ति ने इसका वीडियो बना लिया और वही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फिलहाल ऑटो चालक और छोटी सिंह किन्नर की शादी को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चा चल रही है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications