UP: पत्नी से झगड़े के बाद हैवान बना पति, तीन साल की बेटी को पटक-पटक कर मार डाला
UP Hindi News: यूपी के चंदौली जिले में एक शख्स का अपनी पत्नी से झगड़ा हो गया। पत्नी से झगड़े के बाद पति ने अपना गुस्सा बेटी पर निकाला। उसने मासूम बेटी को पीट-पीटकर मार डाला।
UP Chandauli News: उत्तर प्रदेश के चंदौली जनपद में एक शख्स का उसकी पत्नी से कहासुनी हो गई। पत्नी से कहासुनी और झगड़ा करने के बाद उसने अपने मासूम बेटी को जमीन पर पटक दिया। गंभीर रूप से घायल बेटी को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
पिता द्वारा अपनी ही बेटी को जमीन पर पटक पटक कर मारने के मामले को जिसने भी सुना वह हैरान रह गया। फिलहाल इस खौफनाक वारदात की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पिता को गिरफ्तार कर ली।

पूरा मामला चंदौली जनपद के अलीनगर थाना अंतर्गत कठौरी गांव का है। बताया जा रहा है कि गांव के रहने वाले बबलू का उसकी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद होने के बाद बबलू अपनी 3 वर्षीय बेटी को मारने लगा।
इस दौरान उसने अपनी बेटी को कई थप्पड़ मारे। उसके बाद बबलू को इतना अधिक गुस्सा आया कि वह अपना आपा खो दिया और बेटी को उठाकर जमीन पर पटक दिया। अपनी बेटी को वह उठा उठा कर जमीन पर पटकता रहा।
उसकी पत्नी जब बेटी को छुड़ाने के लिए पहुंची तो वह पत्नी से भी उलझ गया और पत्नी को भी मारपीट कर घायल कर दिया। शोर-शराबा सुनकर पड़ोस के लोग जब वहां पहुंचे तो इसी तरह बेटी को उसके चंगुल से मुक्त कराए।
मासूम बेटी को लेकर परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे जहां उसका उपचार प्रारंभ हुआ। हाला की स्थिति गंभीर होने के चलते उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। वहीं सूचना मिलने के बाद अलीनगर थाने की पुलिस गांव में पहुंची और आरोपी पिता को गिरफ्तार कर ली।
इस बारे में थाना प्रभारी शेषधर पांडेय द्वारा मीडिया को बताया गया कि पति-पत्नी में विवाद के बाद गुस्साए पति ने अपनी ही 3 वर्षीय मासूम बच्ची को जमीन पर पटक दिया। गंभीर रूप से घायल होने के चलते बेटी की मौत हो गई है, वहीं आरोपी पिता को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications