UP News: नेशनल हाईवे पर ट्रेलर के केबिन में लगी आग, मची अफरा-तफरी, सूझबूझ से बची ड्राइवर की जान

UP News: उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में सोमवार को नेशनल हाईवे पर चल रहे एक ट्रेलर में आग लग गई। आग लगने के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान ड्राइवर की सूझबूझ से उसकी जान बच गई, नहीं तो वह भी केबिन में जल जाता।

नेशनल हाईवे पर ट्रेलर में आग लगने की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत करने के बाद आग पर किसी तरह काबू पाया। आग लगने के दौरान हाईवे पर वाहनों का आवागमन भी ठप हो गया था।

fire-broke-out-in-trailer-cabin-on-national-highway-created-chaos-in-chandauli-up

बताया जा रहा है कि सोमवार की सुबह ट्रेलर में कोयला लादकर ट्रेलर चालक उसे बिहार की तरफ लेकर जा रहा था। ट्रेलर लेकर चालक चंदौली जिले के सदर कोतवाली के समीप नेशनल हाईवे पर पहुंचा था इसी दौरान ट्रेलर के केबिन में से धुआं निकलने लगा।

धुआं निकलता देख ट्रेलर चालक ट्रेलर की केबिन से बिना देरी किए तुरंत कूद गया। चालक के कूदने के थोड़ी देर बाद केबिन में आग लग गई और देखते ही देखते आगे विकराल रूप धारण कर लिया। स्थानीय लोगों द्वारा तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलने के बाद इंस्पेक्टर राजीव कुमार सिंह सिपाहियों के साथ हाईवे पर पहुंचे। उसके बाद उन्होंने तत्काल फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने के बाद फायर कर्मी हाईवे पर पहुंचे और केबिन में लगी आग को कड़ी मशक्कत करने के बाद बुझाए।

देखें Video:-

इस बारे में इंस्पेक्टर राजीव कुमार सिंह द्वारा बताया गया कि केबिन में आग लगी थी जिसे बुझा दिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि ट्रेलर चालक ट्रेलर छोड़कर भाग गया है जिससे उसके बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+