Encounter in Chandauli: बिहार के एक बदमाश के पैर में लगी गोली, दूसरा जान बचाकर भागा
Encounter in Chandauli: उत्तर प्रदेश के चंदौली जनपद की पुलिस ने सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत भगवान तालाब नहर पुलिया के समीप बुधवार की अलसुबह मुठभेड़ में एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाते हुए भागने में सफल हो गया। पकड़े गए बदमाश पर 25 हजार का इनाम घोषित था।
घायल बदमाश के पास से पुलिस ने तमंचा, कारतूस और एक यमहा बाइक बरामद किया है। पुलिस द्वारा उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फरार हुए बदमाश की तलाश की जा रही है, जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

दरअसल, चंदौली जनपद के सैयदराजा थाने की पुलिस को मंगलवार की रात्रि में मुखबिर से सूचना मिली कि पशु तस्करी में संलिप्त बिहार के रहने वाले पशु तस्कर चंदौली में आए हुए हैं। मुखबिर की सूचना के बाद पुलिस सकरी हुई और घेरे बंदी कर तस्करों को पकड़ने में जुट गई।
दोनों के पकड़ने के लिए पुलिस ने घेराबंदी शुरू की लेकिन किसी तरह उनको इसकी भनक लग गई उसके बाद दोनों तस्कर बाइक से नवही की तरफ भागने लगे। जानकारी मिलने के बाद सदर कोतवाली पुलिस को भी सूचना दिया गया और पुलिस उस तरफ भी घेराबंदी कर दी।
इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक आते दिखाई दिए तो पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखते ही बाइक पर सवार बदमाश पुलिस टीम पर फायर कर दिए। इस दौरान पुलिस द्वारा जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की गई जिससे एक बदमाश के पैर में गोली लगी और वह गिर गया।
इसी बीच उसका साथी अभियुक्त अंधेरे का फायदा उठाकर खेतों की तरफ भाग निकला। पुलिस टीम द्वारा उसकी काफी कुछ दिन की गई लेकिन वह नहीं मिला वहीं घायल बदमाश को पड़कर पूछताछ किया गया तो उसने खुद को बिहार के दुर्गावती थाना क्षेत्र के सरैया का निवासी कुलदीप यादव बताया। घायल बदमाश को पुलिस टीम ने जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां उसका उपचार चल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications