UP: वाराणसी से लापता युवक का चंदौली में मिला शव, पत्नी और जीजा हिरासत में, अवैध संबंध में हत्या की आशंका
UP Chandauli: वाराणसी से लापता युवक का शव चंदौली में मिला है। इस मामले में युवक की पत्नी और उसके जीजा को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। आशंका है कि अवैध संबंधों के चलते युवक की हत्या की गई है।
UP Chandauli News: वाराणसी जनपद के लंका थाना क्षेत्र के सीरगोवर्धनपुर से कुछ दिन पूर्व लापता हुए एक युवक का शव चंदौली जनपद के अलीनगर थाना क्षेत्र के संघीताली पुलिया के पास से बरामद किया गया है। इस मामले में युवक की पत्नी और उसके जीजा को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
पूछताछ में प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि अवैध संबंध के चलते युवक की हत्या की गई और हत्या करने के बाद शव को चंदौली के अलीनगर थाना क्षेत्र में फेंक दिया गया। फिलहाल वाराणसी और चंदौली जिले की पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दरअसल, वाराणसी जिले के सीरगोवर्धनपुर गांव का रहने वाला अनिल यादव बीते 16 जून को अपने घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। परिजनों द्वारा बताया गया कि अनिल यादव अपने गांव के समीप में ही स्थित एक निजी अस्पताल में काम करता था।
16 जून को आवश्यक काम बता कर वह घर से निकला था उसके बाद वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की खोजबीन करने के बाद भी उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। तीन दिनों तक जब अनिल के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली तो परिजन 19 जून को लंका थाने पहुंचे।
लंका थाने पहुंचकर परिजनों द्वारा गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस मोबाइल नंबर और परिजनों द्वारा बताए गए अन्य तथ्यों के आधार पर जांच पड़ताल शुरू की गई। अनिल की मोबाइल की सीडीआर निकालने पर कई अहम सुराग पुलिस के हाथ लगे।
इसके अलावा अनिल की पत्नी अनीता और उसके बहनोई से भी काफी देर तक बातचीत होती थी, ऐसे में पुलिस में उन दोनों के भी कॉल डिटेल की जांच पड़ताल की। जांच पड़ताल करने के बाद पुलिस ने अनिल की पत्नी और भदोही में रहने वाले अनिल के एक जीजा को हिरासत में ले लिया।
हिरासत में लेने के बाद पुलिस जब पूछताछ शुरू की तो पता चला कि चंदौली जिले के बाैरी गांव में गला दबाकर की हत्या कर दी गई। हत्या करने के बाद हत्यारों द्वारा उसका शव छिपाने के लिए अलीनगर थाना क्षेत्र के संघीताली पुलिया के नीचे नाले में फेंक दिया गया।
फिलहाल पुलिस मृतक अनिल का शव बरामद कर उसकी पत्नी और जीजा से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच चल रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। प्रथम दृष्टया अनिल की हत्या अवैध संबंधों के चलते हुई है।












Click it and Unblock the Notifications