Chandauli: युवक को जबरन घर से थाने ले गई पुलिस, फिर गांजा तस्कर बताकर भेजा जेल, SHO लाइन हाजिर

पुलिस ने चंदौली जिले में एक युवक को उसके घर से पकड़ कर उसके पास से पांच किलो गांजा बरामद करने का आरोप लगाते हुए जेल भेज दिया। घर से पकड़े जाने का वीडियो वायरल होने के बाद एसपी चंदौली ने थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर कर दिया।

Chandauli police Viral Video

Chandauli जिले में एक युवक को फर्जी तरीके से जेल भेजने के मामले में एसपी चंदौली द्वारा थानेदार को लाइन हाजिर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि युवक को उसके घर से पुलिसकर्मियों द्वारा हिरासत में लिया गया था उसके बाद फर्जी तरीके से 5 किलो गांजा बरामदगी दिखाते हुए उसे जेल भेज दिया गया था। इस मामले में गिरफ्तार हुए युवक के परिजन घर से युवक को हिरासत में लेकर जाते समय का वीडियो बनाए थे और उसे वायरल कर दिए। वीडियो वायरल होने के बाद उच्चाधिकारियों द्वारा चंदौली एसपी को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया था।

घर पुलिस ने खाली हाथ किया था गिरफ्तार

घर पुलिस ने खाली हाथ किया था गिरफ्तार

दरअसल, चंदौली जिले के डबरिया गांव के रहने वाले गोविंद उपाध्याय नामक युवक को धानापुर पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार करते समय उसके परिवार वालों ने पुलिसकर्मियों का विरोध भी किया था और उसका वीडियो भी बना लिया था। बताया जा रहा है कि घर से युवक को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस द्वारा चोरी की बाइक और 5 किलो गांजा व अवैध तमंचे के साथ उसकी गिरफ्तारी दिखाई गई थी। गिरफ्तार युवक को जेल भेजने के पहले मीडिया के सामने पेश किया गया था इस दौरान सीओ राजेश राय द्वारा बताया गया था कि उसके पास से चोरी की बाइक और 5 किलो गांजा तथा अवैध तमंचा बरामद किया गया है। उसके बाद उक्त युवक को पुलिस द्वारा संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेज दिया गया।

परिवार वालों ने वायरल किया वीडियो

परिवार वालों ने वायरल किया वीडियो

बताया जा रहा है कि पुलिस द्वारा इस घटना का खुलासा करने के बाद जब उसी युवक को जेल भेज दिया गया उसी की थोड़ी देर बाद युवक के परिजनों द्वारा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि धानापुर थाने की पुलिस गोविंद उपाध्याय को उसके घर से खाली हाथ गिरफ्तार करते हुए लेकर अपनी गाड़ी के पास जा रही है। इस दौरान गोविंद के परिवार वाले पुलिस का विरोध भी कर रहे हैं। वीडियो वायरल करने के बाद यह भी दावा किया गया कि वह वीडियो 12 फरवरी का है और धानापुर थाना अध्यक्ष विपिन सिंह पुलिस टीम के साथ युवक के घर पर पहुंचे थे और उसे घर से खाली हाथ गिरफ्तार किए थे।

वायरल वीडियो पर अधिकारियों ने लिया संज्ञान

वायरल वीडियो पर अधिकारियों ने लिया संज्ञान

पुलिस द्वारा युवक को घर से हिरासत में लिए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आईजी ने इस मामले का संज्ञान लिया और पुलिस अधीक्षक चंदौली अंकुर अग्रवाल को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। बताया जा रहा है कि इस मामले में एडिशनल एसपी विनय सिंह द्वारा मामले का जांच कराया गया और प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने के चलते धानापुर थानाध्यक्ष विपिन सिंह को पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने लाइन हाजिर कर दिया। यह भी बताया जा रहा है कि इस मामले की जांच अभी की जा रही है इसमें दोषी पाए जाने वाले अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस द्वारा युवक को घर से गिरफ्तार करने और उसे फर्जी तरीके से मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने के मामले को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा चल रही है।

Recommended Video

    अपने ही बिछाए जाल में फंसी पुलिस, जमकर फ़ज़ीहत, देखिये वीडियो

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+