गर्लफ्रेंड की जरूरत पूरी करने के लिए 12वीं क्लास के छात्र ने वृद्धा का गला रेता

चंदौली। उत्तर प्रदेश के चंदौली में 28 जून को लूट के बाद वृद्धा का गला रेता दिया गया था। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। गंभीर हाल में वद्ध महिला को राजकीय महिला अस्पताल (पीपी सेंटर) में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं, पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किए गए चाकू, रेन कोट व खून से सने कपड़ा भी बरामद किया है।

Chandauli police arrested a accused of robbing

चंदौली के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के विकासनगर निवासी नीतेश पुत्र बिंदेश्वरी सैयदराजा में यूनियन बैंक में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर तैनात हैं। 28 जून को नीतेश काम पर चला गया था। उसकी मां मनोरमा देवी घर में अकेली थी। दोपहर करीब सवा दो बजे एक व्यक्ति नीतेश के घर का दरवाजा खटखटाया। मनोरमा देवी ने दरवाजा खोला तो वह अंदर घुस आया। मनोरमा कुछ समझ पाती। इससे पहले उसने घर में रखे आलमारी, बक्से आदि खोलने लगा।

सामान की लूट होते देख मनोरमा देवी ने शोर मचाया। यह देख देवस्य पाण्डेय ने उन्हें पकड़ लिया और गला रेत दिया। हमले से गले में गहरा घाव हो गया। जिन्हें इलाज के अस्पातल में भर्ती करया गया। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी। एसपी चंदौली संतोष कुमार सिंह ने बताया कि 29 जून की रात मुखबिर की सूचना पर विकास नगर निवासी देवस्य पाण्डेय को गिरफ्तार कर लिया तथा अभियुक्त की निशान देही पर पुलिस ने घटना में लूटी गयी 20-20 रुपये के 50 नोट व घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया। पुलिस अभियुक्त को पकड़ कर थाने लाई और पूछताछ किया।

एसपी ने बताया की पकड़ा गया अभियुक्त देवस्य पाण्डेय 12 वी क्लास में पढ़ने वाला छात्रा है। आरोपी ने अपने माता-पिता से किताबे खरीदने के लिए पैसे लिए थे जो उसने अपनी गलफ्रेंड पर खर्चा कर दिए थे। जिसकी भरपाई के लिए अभियुक्त ने लूट की घटना को अंजाम दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+