Chandauli News: सेप्टिक टैंक की जहरीली गैस से चार लोगों की मौत, छोटी सी गलती बनी जानलेवा
Chandauli News: उत्तर प्रदेश के चंदौली जनपद में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। चंदौली जनपद के मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान तीन मजदूर समय चार लोगों की मौत हो गई। मौत से मरने वाले लोगों के परिवार में मातम पसरा हुआ है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मरने वाले चारों लोगों की डेड बॉडी कब्जे में रहकर पुलिस पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही आवश्यक कार्रवाई कर रही है। वह स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा करने वाले लोगों को सरकार से मुआवजा देने की मांग की गई है।

यह पूरी घटना मुगलसराय कोतवाली के लाठ नंबर दो में स्थित एक मकान की है। बताया जा रहा है कि यहा पर भरत लाल जायसवाल का मकान है। दिन में यहां काफी भीड़ होने के चलते बुधवार रात में करीब 12 बजे मकान की सेफ्टी टैंक की सफाई की जा रही थी।
सफाई करने के लिए कालीमहाल निवासी 35 वर्षीय सफाई कर्मी विनोद रावत, 40 वर्षीय कुंदन और 23 वर्षीय लोहा द्वारा सफाई की जा रही थी। बताया जा रहा है कि सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान एक-एक करके तीनों मजदूर टैंक के अंदर उतरे।
नीचे उतरने के बाद उतरने वाले मजदूरों की कोई आवाज नहीं सुनाई दी। काफी देर तक इंतजार करने के बाद भवन स्वामी भरत जायसवाल का 23 वर्षीय बेटा अंकुर जायसवाल भी सेप्टिक टैंक में उतरा और उन्हें बचाने का प्रयास करने लगा। इस दौरान अंकुर भी सेप्टिक टैंक में गिर गया।
घटना की जानकारी होने के बाद भरत जायसवाल के परिवार की अनेक लोग वहां पहुंचे और सेप्टिक टैंक में फंसे लोगों को किसी तरह बाहर निकाले। सेप्टिक टैंक से चारों को बाहर निकालने के बाद लोग उन्हें ट्रामा सेंटर और जिला अस्पताल ले गए जहां मृत घोषित कर दिया गया।
मौत की सूचना मिलने के बाद भरत लाल के परिवार में चीख पुकार मच गई। वहीं 3 मजदूरों की मौत की सूचना भी उनके परिजनों को दी गई। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई कर रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद आसपास के लोग भी मौज पर पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी ले रहे हैं।
-
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट












Click it and Unblock the Notifications