Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Chandauli News: चार साल के बेटे को गोद में लेकर कुएं में कूदा पिता, हुई मौत, सामने आई ये वजह

Chandauli News: उत्तर प्रदेश के चंदौली जनपद में सोमवार को अपने 4 साल के एक बेटे को लेकर पिता ने कुएं में छलांग लगा दी। कुएं में कूदने के चलते फिदा की मौत हो गई जबकि बेटे की तलाश की जा रही है।

बताया जा रहा है कि कूदने वाले शख्स की पत्नी का उससे विवाद चल रहा था। विवाद के चलते पत्नी दो साल पहले मायके चली गई थी। पत्नी के मायके जाने के बाद से ही वह परेशान चल रहा था।

chandauli-father-jumped-into-the-well-with-his-4-year-old-son-in-his-lap

यह पूरी घटना चंदौली जनपद के बिशुनपुर गांव की है। बताया जा रहा है कि सोमवार को दोपहर में गांव निवासी 35 वर्षीय युवक अपने चार वर्षीय बेटे प्रबल सिंह के साथ घर पर था। इसी बीच अचानक वह अपने बेटे को गोद में उठाया और घर के समय स्थित कुएं के पास पहुंचकर छलांग लगा दिया।

कुएं में आशुतोष के कूदने की जानकारी मिलने के बाद गांव के लोग वहां पहुंचे लेकिन गहरे कुएं में उतरकर उसे निकालने की कोई हिम्मत नहीं जुटा पाया। उसके बाद ग्रामीणों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस वहां पहुंची और गोताखोरों को बुलाई।

कड़ी मशक्कत करने के बाद गोताखोरों द्वारा आशुतोष के शव को बरामद कर लिया गया लेकिन बेटे प्रबल प्रताप के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। उसके बाद आशुतोष के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जबकि उसके बेटे की तलाश जारी है।

पड़ोसियों द्वारा बताया गया कि आशुतोष का उसकी पत्नी के से विवाद चल रहा था। विवाद के चलते ही 2 साल पहले उसकी पत्नी उसे छोड़कर मायके चली गई जिसको लेकर वह काफी परेशान रहता था। उसके पिता सेना से रिटायर्ड थे और उन्हीं के पेंशन से परिवार चलता था। घर पर आशुतोष के साथ उसकी मां और 4 वर्षीय बेटा प्रबल प्रताप रहता था। घटना के बाद उसकी मां का रो रोकर बुरा हाल है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+