चंदौली में खुदाई के दौरान मिली चीजें जिसे 3800 साल पहले इंसान करता था इस्तेमाल

Chandauli news, चंदौली। चकिया क्षेत्र के लतीफशाह बांध के पास पिछले महिनों से बीएचयू की पुरातत्व विभाग की टीम को खुदाई के दौरान 3800 वर्ष पूर्व के मानवों द्वारा निर्मित सामानों की बड़ी मात्रा में अवशेष मिले हैं। यह खबर जैसे ही मीडिया के माध्यम से लोगों तक पहुंची लोग उस स्थान को देखने के लिए दौड़ पड़े। बता दें कि कर्मनाशा नदी के किनारे चल रहे खुदाई में अब तक टीम को 3800 वर्ष पूर्व की मानव सभ्यता के अवशेष मिलें है।

archaeological department found man made remains used almost 3800 years ago

बीएचयू के शोध छात्रों द्वारा किये जा रहे खुदाई के दौरान मिट्टी के पात्र, चाकू, कुल्हाड़ी, लोहे की भट्टियां, हड्डियों के औजार सहित उस समय की तमाम चीजें खुदाई के दौरान प्राप्त हुई है। इससे यह साबित होता है कि यहां भी उस जमाने में मानव जीवन था।

archaeological department found man made remains used almost 3800 years ago

इस टीम के नेतृत्वकर्ता डा० प्रभाकर उपाध्याय ने बताया कि खुदाई में प्राप्त अवशेष कई सौ साल पहले विंध्य के जंगलों में निवास कर रहे लोगों के द्वारा बनाये गये प्रतीत होते हैं। उन्होंने बताया कि टीम द्वारा आने वाले दिनों में क्षेत्र के कई जगहों पर खुदाई की जाएगी। लोग बताते हैं कि इस टीम द्वारा मानव अवशेषों की खोज 2014 से ही की जा रही है। हर जगह कुछ न कुछ मानव जीवन से जुड़ी सामग्री टीम को लगातार मिल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+