UP Chandauli News: मनचले ने कॉलेज में घुसकर छात्रा से की छेड़छाड़, पुलिस ने किया गिरफ्तार

UP Chandauli News: छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए योगी सरकार काफी सख्त है। छात्राओं और महिलाओं की सुरक्षा के लिए प्रदेश में लगातार पुलिस द्वारा मनचलों पर कार्रवाई की जा रही है, बावजूद इसके कुछ जनपदों में छेड़छाड़ की घटनाओं पर लगाम नहीं लग पा रहा है।

ताजा मामला उत्तर प्रदेश की चंदौली जनपद का है। चंदौली जनपद के सकलडीहा में स्थित एक पीजी कॉलेज में घुसकर मनचले युवक द्वारा छात्र के साथ छेड़खानी की गई। इस दौरान छात्रा ने विरोध किया तो मनचले युवक ने उसके साथ मारपीट की। मामले में छात्र के पिता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

a-miscreant-entered-the-college-and-molested-a-student-in-chandauli-up

दरअसल, सकलडीहा कोतवाली के एक गांव की रहने वाली युवती सकलडीहा इलाके में स्थित एक पीजी कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है। बताया जा रहा है कि बीते बुधवार को वह कॉलेज में पढ़ाई करने के लिए पहुंची थी। इसी दौरान गांव का ही एक युवक उसके कॉलेज में प्रवेश कर गया और छात्रा के साथ छेड़खानी करने लगा।

आरोप है कि इस दौरान छात्रा ने उसका विरोध किया तो उसने गाली गलौज देते हुए छात्र के साथ मारपीट की। छात्र द्वारा शोर मचाने के बाद कॉलेज की शिक्षक और कर्मचारी वहां पहुंचे इस दौरान युवक उनसे भी उलझ गया और वहां से भाग निकला। उसके बाद कॉलेज की छुट्टी होने पर मनचले ने छात्रा के साथ पुनः छेड़खानी की।

घर पहुंचने के बाद छात्र द्वारा अपने परिजनों को इसके बारे में जानकारी दी गई। जानकारी के बाद छात्रा के पिता द्वारा पुलिस से लिखित शिकायत की गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी 20 वर्षीय विशाल यादव को अलीनगर मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक गोहदा बिशुनपुरा गांव का रहने वाला है। पुलिस द्वारा बताया गया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+