उन्नाव: पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी देने वाले के खिलाफ केस दर्ज
उन्नाव। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी देने वाले युवक के खिलाफ यूपी के उन्नाव में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। नाराज लोगों ने कोतवाली में पहुंचकर तहरीर दी। लोगों ने युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि तहरीर मिली है। मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है, जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पीएम को दी जान से मारने की धमकी
मामला गंगा घाट कोतवाली क्षेत्र का है। उप कोतवाली क्षेत्र के आजाद नगर निवासी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी। प्रधानमंत्री के खिलाफ की गई टिप्पणी से आक्रोशित लोगों ने कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। इस संबंध में बातचीत करने पर आशीर्वाद तिवारी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आजाद नगर कोतवाली गंगा घाट निवासी गोकुल यादव ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी है, जिससे उन लोगों को मानसिक आघात पहुंचा है। उन्होंने गंगा घाट कोतवाली में देखकर आरोपी युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। इधर, कोतवाली प्रभारी ने बताया कि तहरीर मिली है। मामला दर्ज कर लिया गया। जांच की जा रही है।
सीएम योगी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर तीन पत्रकार गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के दो अलग-अलग मामलों में प्रदेश पुलिस ने एक न्यूज चैनल की एमडी समेत 3 पत्रकारों को गिरफ्तार किया है। हजरतगंज थाना प्रभारी राधारमण सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री कार्यालय से शुक्रवार देर रात स्वतंत्र पत्रकार प्रशांत जगदीश कन्नौजिया के खिलाफ एसएसपी कलानिधि नैथानी को केस दर्ज कराने का निर्देश दिया गया था। शनिवार दोपहर को हजरतगंज थाना पुलिस और साइबर सेल की टीम ने प्रशांत को दिल्ली से गिरफ्तार किया।












Click it and Unblock the Notifications