Zomato के को-फाउंडर गौरव गुप्ता ने अचानक दिया इस्तीफा, कंपनी के शेयरों में आई गिरावट
नई दिल्ली, 14 सितंबर। ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो के को-फाउंडर गौरव गुप्ता ने अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। गौरव कंपनी के सप्लाई डिविजन के हेड थे, उनके इस्तीफे के बाद करीब खुद को दो महीने पर शेयर बाजार पर सूचीबद्ध कराने वाले जोमेटो के शेयर्स मंगलवार को अचानक गिर गए। कंपनी के आईपीओ में गौरव की बड़ी भूमिका थी, साल 2015 से ही वह जोमैटो से जुड़े हुए थे। सूत्रों के मानें तो फाउंडर दीपेंद्र गोयल और को-फाउंडर गौरव गुप्ता के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा था, इस बीच गुप्ता के इस्तीफे ने हर किसी को चौंका दिया है।

कुछ मीडिया रिपोर्ट का ये भी कहना है कि गौरव गुप्ता अब नया स्टार्टअप शुरू करने का विचार बना रहे हैं। 2019 में गौरव गुप्ता ने कंपनी में सह-संस्थापक की भूमिका निभाई गई थी। उन्होंने विज्ञापन और बिक्री के साथ-साथ जोमैटो की प्रीमियम सदस्यता सदस्यता बनाने में मदद करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। गुप्ता के इस्तीफे के बाद से जोमैटो के शेयर्स भी 151 रुपये से गिरकर 140 रुपये पर आ गए हैं। ऐसा भी कहा जा रहा है कि अच्छा प्रदर्शन ना कर पाने की वजह से गौरव गुप्ता के कई बिजनेस बंद भी हो चुके हैं।
यह भी पढ़ें: Zomato CEO Biography:ऑफिस के कैफे में आया आइडिया, खड़ी कर दी 1 लाख करोड़ की कंपनी, जानिए कौन हैं जोमैटो किंग
हाल ही में जोमैटो ने ग्रॉसरी डिलीवरी सर्विस और न्यूट्रास्युटिकल व्यवसाय से अपने हाथ वापस खींचने का फैसला लिया था, और इसी बीच गौरव गुप्ता के इस्तीफे की खबर भी सामने आ गई। इसके इलावा पिछले साल जोमैटो ने स्वास्थ्य और फिटनेस उत्पादों के लॉन्च के साथ न्यूट्रास्युटिकल व्यवसाय भी कदम रखा था। बता दें कि दीपेन्दर गोयल ने अपने पुराने दोस्त पंकज चड्ढा के साथ मिलकर जोमैटो की नींव रखी थी। ऑनलाइन फूड डिलीवरी के रूप में जोमैटो एशिया की ही नहीं बल्कि विश्व की सबसे बड़ी कंपनी है।












Click it and Unblock the Notifications