Zero Rupee Note: देश में कभी छपे थे 0 रुपये के भी नोट, इस काम के लिए किया गया था उपयोग
Zero Rupee Note: देश में आपने 1 रुपये के नोट से लेकर 10 हजार के नोट के बारे में सुना होगा। लेकिन क्या आपने जीरो रुपये के नोट के बारे में सुना है? चलिए आज हम आपलोगों को जीरो रुपये के नोट के बारे में बताने जा रहे हैं।

Zero Rupee Note: क्या आपने कभी भारत में जीरो रुपये के नोट के बारे में सुना है? क्या आपने कभी जीरो रुपये के नोट देखे हैं? शायद कई लोगों को भरोसा भी न हो कि भारत में कभी जीरो रुपये के नोट भी छपे थे लेकिन इसे रिजर्व बैंक ने नहीं छापा था। चलिए आज हम आपलोगों को जीरो रुपये के नोट के इतिहास के बारे में बताने जा रहे हैं।
कब छपा था जीरो रुपये का नोट
बता दें कि शून्य रुपये का नोट भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा संप्रभु गारंटी वाला भारतीय नोट नहीं था बल्कि भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए वर्ष 2007 में चेन्नई स्थित एक एनजीओ द्वारा छापा गया था। 5th Pillar नाम के एनजीओ ने ही भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम चलाने के लिए शून्य रुपये के नोट छापे थे।
जीरो रुपये के नोट- भ्रष्टाचार के खिलाफ असरदार मुहिम
भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने और जनता को उनके अधिकारों और वैकल्पिक समाधानों की याद दिलाने के लिए रेलवे स्टेशनों, बस स्टेशनों और बाजारों में 5th Pillar नाम के एनजीओ द्वारा शून्य रुपये के नोट वितरित किए जाते थे। विवाह समारोहों, जन्मदिन पार्टियों और सामाजिक समारोहों के दौरान मैरिज हॉल के प्रवेश द्वार पर सूचना डेस्क स्थापित किए गए थे और शून्य रुपये के नोट वितरित किए गए थे और सूचना पुस्तिकाएं और पैम्फलेट वितरित किए गए थे।
30 फीट लंबाई और 15 फीट ऊंचाई वाले नोट पर हस्ताक्षर अभियान
5th Pillar एनजीओ की वेबसाइट में छात्रों और जनता से आग्रह किया गया था कि वे 30 फीट लंबाई और 15 फीट ऊंचाई के विशाल शून्य रुपये के नोट बैनर पर हस्ताक्षर करें। जो पिछले 5 वर्षों में 1200 से अधिक स्कूलों, कॉलेजों और सार्वजनिक बैठकों में ले जाए गए। इसका उद्देश्य नागरिकों से उनके "शून्य भ्रष्टाचार" के समर्थन के रूप में 5 लाख से अधिक हस्ताक्षर प्राप्त करना था। इस नोट के नीचे लिखा था मैं न तो रिश्वत लूंगा और न ही दूंगा जो कि बेहद असरकारक रहा।












Click it and Unblock the Notifications