यहां से शॉपिंग करने पर मुफ्त में बनेगी ईएमआई, नहीं देना होगा कोई ब्याज
नई दिल्ली। दिवाली से पहले हर साल सभी कंपनियां अपने ग्राहकों के लिए कुछ न कुछ ऑफर लाती हैं। इसी क्रम में इस फेस्टिव सीजन में जीरो कॉस्ट ईएमआई के ऑफर की वापसी हो रही है।
आइए जानते हैं इस फेस्टिव सीजन में शुरू हुए इस जीरो कॉस्ट ईएमआई ऑफर को कैसा पाएं और कहां-कहां मिल रहा है ये। तो हो जाइए तैयार शॉपिंग करने के लिए।

कहां-कहां मिल रहा है ये ऑफर
ये ऑफर ऑनलाइन शॉपिंग साइट और कुछ रिटेल स्टोर्ट पर मिल रहा है। इनमें फ्लिपकार्ट और फ्यूचर ग्रुप के स्टोर्ट हैं। फ्यूटर ग्रुप के स्टोर्स में बिग बाजार, ईजोन और सेंट्रल शामिल हैं।
किसे मिलेगा इसका फायदा
इस स्कीम का फायदा वे लोग उठा सकते हैं, जो क्रेडिट कार्ड से शॉपिंग करते हैं। अगर आपके पास क्रेडिट कार्ड नहीं है तो फिर आप इस स्कीम का फायदा नहीं उठा पाएंगे।

क्या होगा इस ऑफर में
इस ऑफर के तहत अगर आप क्रेडिट कार्ड से फ्लिपकार्ट, बिग बाजार, ईजोन या सेन्ट्रल से कोई सामान खरीदते हैं तो आप इस ऑफर के तहत जीरो कॉस्ट ईएमआई का फायदा उठा सकते हैं।
इसके तहत आपको कोई डाउन पेमेंट नहीं देनी होगी। ना ही खरीदे गए सामान पर कोई ब्याज लगेगा। साथ ही, किसी तरह की प्रोसेसिंग फीस भी नहीं लगेगी। हालांकि, इसकी कुछ शर्तें भी हैं।

क्या है शर्त
बिग बाजार, ईजोन और सेंट्रल से 5,000 रुपए से ज्यादा की खरीदारी करने पर इस स्कीम का फायदा उठाया जा सकता है। फ्लिपकार्ट ने चुनिंदा सेलर्स के साथ 4,000 रुपए से ज्यादा की शॉपिंग पर यह ऑफर पेश किया है। इसके तहत भुगतान के लिए 6, 9 या 12 महीनों में का समय दिया जा रहा है।
बैंकों का मिला साथ
फ्लिपकार्ट और फ्यूचर ग्रुप ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, सिटी बैंक और एचएसबीसी के साथ मिलकर यह जीरो कॉस्ट EMI स्कीम शुरू की है।

तीन साल बाद वापस आई है ये स्कीम
यह स्कीम 3 साल के बाद वापस आई है। रिजर्व बैंक ने 2013 में बैंकों को क्रेडिट कार्ड पर जीरो पर्सेंट ईएमआई स्कीम ऑफर देने से मना कर दिया था। रिजर्व बैंक ने कहा था कि ग्राहकों से प्रोसेसिंग फीस के नाम पर ब्याज की सारी रकम वसूल कर ली जाती है।
यही कारण है कि इस बार जब इस स्कीम की वापसी हुई है तो यह साफ कर दिया गया है कि न तो ग्राहक से कोई ब्याज लिया जाएगा, न ही किसी तरह की प्रोसेसिंग फीस ली जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications