Merger Deal: डील टूटने के बाद Zee का लीगल एक्शन, सोनी के खिलाफ शुरू की कानूनी कार्रवाई

Zee-Sony Merger Deal: जी और सोनी के बीच हुई मर्जर डील अब कैंसिल हो गई है। सोनी ने जी के साथ अपने विलय सौदे को रद्द कर दिया है। दोनों के बीच 2021 में मर्जर एग्रीमेंट हुआ था। लेकिन अब 10 बिलियन डॉलर का यह सौदा कैंसिल हो गया है।

जिसके बाद अब जी ने सोनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में जी ने बताया कि उसने मर्जर टर्मिनेशन की समाप्ति को उलटने के लिए एनसीएलटी से संपर्क किया है।

Sony-Zee Merger Deal

NCLT पहुंचा Zee एंटरटेनमेंट

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार ब्रॉडकास्टिंग दिग्गज ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज (ZEEL) ने कल्वर मैक्स एंटरटेनमेंट (पूर्व में सोनी पिक्चर्स इंडिया) के 10 बिलियन डॉलर के मर्जर सौदे को खत्म करने के बाद नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) का दरवाजा खटखटाकर कानूनी कार्रवाई शुरू की है।

टर्मिनेशन फीस का किया विरोध

कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा, ज़ी विलय योजना की समाप्ति को उलटने के लिए एनसीएलटी से निर्देश मांग रही है। कंपनी ने डील को खत्म रने के लिए कल्वर मैक्स और बीईपीएल के अधिकार को भी अस्वीकार कर दिया है और सोनी की 90 मिलियन डॉलर की समाप्ति शुल्क की मांग का भी विरोध किया है, इसे बिना आधार के माना है।

22 जनवरी को हुई थी डील कैंसिल

बता दें कि सोनी ने मर्जर खत्म करने के लिए जी को दो दिन पहले यानी 22 जनवरी को डील कैंसिल करने का टर्मिनेशन लेटर भेजा था। साथ ही जी पर शर्तों के कथित उल्लंघन का आरोप लगाते हुए 90 मिलियन डॉलर यानी करीब 748 करोड़ रुपए की टर्मिनेशन फीस की भी मांग की है।

कंपनी की स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग के अनुसार कंपनी ने कल्वर मैक्स और बीईपीएल को जवाब जारी कर विशेष रूप से एमसीए के तहत अपने दायित्वों के किसी भी उल्लंघन से इनकार किया है और दोहराया है कि कंपनी ने अच्छे विश्वास के साथ अपने सभी दायित्वों का पालन किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+