अब छोटे अंबानी ले जायेंगे रिलायंस को नई उंचाइयों पर
नई दिल्ली। दुनिया के सबसे अमीर सख्शियतों में शुमार रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने अब अपने बच्चों को बिजनेस में लाने का फैसला किया है। मुकेश अंबानी के जुड़वा बच्चे आकाश और ईशा अब रिलायंस जीयो इंफोकॉम लिमिटेड और रिलायंस रिटेल वेंचर लिमिटेड के बोर्ड सदस्य बनाये गये हैं। आपको बता दें कि मुकेश अंबानी के तीन बच्चे हैं, उनका तीसरा लड़का अनंत यूएस में अपनी पढ़ाई पूरी कर रहे हैं।

ईशा ने पिछले ही साल येल यूनिवर्सिटी से मनोविज्ञान विषय से अपनी पढ़ाई पूरी की है। जबकि बड़े बेटे आकाश ने अर्थशास्त्र विषय से ब्राउन यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई पूरी की है। हालांकि वह रिलायंज जीयो में डिजिटल उत्पादों के उत्पादन में पहले से ही जुड़े हैं। गौर करने वाली बात यह है कि दोनो ही बच्चे लगभग अपने पिता की ही उम्र में बिजनेस की दुनिया में कदम रखने रहे हैं।
मुकेश अंबानी ने 24 साल की उम्र में बिजनेस की दुनिया में कदम रखा था जबकि उनके दोनों बच्चे 23 वर्ष की उम्र में ही बिजनेस की बागड़ार संभालने जा रहे हैं। इससे पहले जून में मुकेश अंबानी की पत्नि नीता अंबानी ने देश की सबसे बड़ी प्राइवेट रिलायंस इंडस्ट्रीज कंपनी में बोर्ड के सदस्य के रूप में अपनी नई पारी शुरु की थी।












Click it and Unblock the Notifications