जियो फोन में नहीं मिलेगा वाट्सऐप, लेकिन ऐसे कर सकेंगे चैटिंग
नई दिल्ली। रिलायंस जियो का जियो फोन लॉन्च हो चुका है और 24 अगस्त से इसकी बुकिंग भी शुरू हो जाएगी। यह फोन सभी लोगों को मुफ्त में मिलेगा। जियो फोन भले ही लोगों को मुफ्त में मिल रहा हो और इसके साथ-साथ बहुत से ऐप भी मुफ्त में मिल रहे हों, लेकिन आपको आज का पॉपुलर ऐप वाट्सऐप जियो फोन में नहीं मिलेगा। हालांकि, यह भी माना जा रहा है कि आने वाले समय में कंपनी अपने इस फोन में वाट्सऐप को भी जोड़े।

Recommended Video

ऐसे कर सकेंगे जियो फोन से चैटिंग
जियो फोन में वाट्सऐप के विकल्प के तौर पर कंपनी का अपना चैटिंग प्लेटफॉर्म जियो चैट है, जिससे आप चैटिंग कर सकते हैं। अभी तो जियो चैट का इस्तेमाल करने वाले लोगों की संख्या बहुत ही कम है, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि जियो फोन के आ जाने के बाद जियो चैट का भी लोग खूब इस्तेमाल करेंगे, क्योंकि मुफ्त में मिल रहे जियो फोन में उन्हें कोई और विकल्प नहीं मिलेगा।
जियो के सभी ऐप मिलेंगे मुफ्त
जियो फोन में भले ही आपको वाट्सऐप, यूट्यूब और फेसबुक जैसे ऐप ना मिल रहे हों, लेकिन इसमें आपको जियो के सभी ऐप मुफ्त में मिलेंगे। इनके अलावा नरेन्द्र मोदी ऐप भी आपको इस फोन में मिलेगा।
क्या है जियो फोन?
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के 40 साल पूरे होने पर कंपनी की तरफ से एजीएम में जियो फोन लॉन्च किया गया है। यह फोन सभी रिलायंस जियो यूजर्स को मुफ्त में दिए जाने की घोषणा की गई है। हालांकि, इसके लिए आपको सिक्योरिटी डिपॉजिट के तौर पर 1500 रुपए जमा करने होंगे। ये पैसे आपको तीन साल बाद फोन वापस करने पर वापस भी मिल जाएंगे। इस तरह से आपको मुफ्त में यह फोन मिल जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications