डीलर कमीशन बढ़ा, अब महंगा हो जाएगा डीजल-पेट्रोल!
नई दिल्ली। आज के समय में अधिकतर लोग डीजल-पेट्रोल का इस्तेमाल करते ही हैं। कोई अपने ऑफिस जाने के लिए अपनी गाड़ियों में इनका इस्तेमाल करता है तो कोई अपने बिजनेस में या घर पर चलने वाली मशीन जैसे जनरेटर आदि में इनका इस्तेमाल करता है। अब डीजल-पेट्रोल की कीमत एक बार फिर से बढ़ सकती है। आइए जानते हैं क्यों हो सकता है ऐसा।

बढ़ा डीलर कमीशन
पेट्रोलिमय मार्केटिंग कंपनियों की तरफ से डीजल और पेट्रोल पर डीलर्स को मिलने वाले कमीशन में 1 अगस्त से बढ़ोत्तरी कर दी गई है, जिसके चलते यह बढ़ोत्तरी संभव है। ऑल इंडिया पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय बंसल के अनुसार काफी समय से यह मांग की जा रही थी कि डीलर्स के कमीशन को बढ़ाया जाए, इसी के चलते अब यह फैसला लिया गया है।

कितना बढ़ा कमीशन
अभी तक डीलर्स को पेट्रोल पर 2.55 रुपए और डीजल पर 1.65 रुपए का कमीशन मिलता था। अब सरकार ने पेट्रोल पर मिलने वाले कमीशन में 1 रुपए की बढ़ोत्तरी कर दी है, जबकि डीजल पर मिलने वाले कमीशन में 0.72 रुपए की बढ़ोत्तरी कर दी है। इसी के चलते माना जा रहा है कि अब डीजल-पेट्रोल की कीमतों में फिर से बढ़ोत्तरी हो सकती है।

1 अगस्त को 'नहीं बढ़ी कीमत'
यूं तो इस कमीशन को 1 अगस्त से बढ़ा दिया गया है, लेकिन इंडियन ऑयल पर दी गई डीजल-पेट्रोल की कीमतों के अनुसार ऐसा नहीं लगता है कि अभी डीजल-पेट्रोल की कीमतों पर कमीशन का असर पड़ा है। आइए जानते हैं क्या हुआ डीजल-पेट्रोल की कीमतों में बदलाव।
दिल्ली- डीजल की कीमत 55.50 रुपए से बढ़कर 55.58 रुपए हुई, पेट्रोल की कीमत 65.26 रुपए से बढ़कर 65.40 रुपए हुई।
कोलकाता- डीजल की कीमत 58.25 रुपए से घटकर 58.23 रुपए हुई, पेट्रोल की कीमत 68.45 रुपए से बढ़कर 68.56 रुपए हुई।
मुंबई- डीजल की कीमत 59.08 रुपए से घटकर 59.04 रुपए हुई, पेट्रोल की कीमत 74.58 रुपए से घटकर 74.56 रुपए हुई।
चेन्नई- डीजल की कीमत 58.53 रुपए से घटकर 58.49 रुपए हुई, पेट्रोल की कीमत 67.78 रुपए से घटकर 67.71 रुपए हुई।












Click it and Unblock the Notifications