सिर्फ 7 सेकेंड में फ्री मिल सकता है रेडमी नोट-3, जानिए कैसे

नई दिल्ली। श्याओमी रेडमी नोट-3 इस कंपनी का भारत में सार्वाधिक बिकने वाला फोन बन गया है। इस खुशी के मौके पर कंपनी लोगों के साथ मिलकर उत्सव मना रही है।

इस उत्सव के तहत कंपनी लोगों को मुफ्त में श्याओमी रेडमी नोट 3 मोबाइल या 100 रुपए का कूपन जीतने का ऑफर दे रही है।

क्या है इस ऑफर में?

क्या है इस ऑफर में?

इसके तहत आपको कंपनी की तरफ से एक वाक्य दिया जाएगा, जिसे 7 सेकेंड के अंदर सही सही लिखना होगा। अगर आप 7 सेकेंड में वाक्य सही लिखने में कामयाब हो जाते हैं तो आप श्याओमी रेडमी नोट-3 या फिर 100 रुपए का कूपन जीत सकते हैं।

कंपनी की तरफ से दिया जा रहा यह ऑफर गुरुवार तक रहेगा। इसके तहत हर खिलाड़ी को गुरुवार तक हर रोज 3 मौके दिए जाएंगे। अगर यूजर इन तीन मौकों में भी असफल रहता है और कुछ अन्य मौके चाहता है तो श्याओमी की पोस्ट को फेसबुक पर शेयर करके उसे दो अन्य मौके मिल जाएंगे।

कंपनी ने छुआ 23 लाख का आंकड़ा

कंपनी ने छुआ 23 लाख का आंकड़ा

श्याओमी के अनुसार कंपनी ने भारत में अब तक 23 लाख मोबाइल फोन बेचने का आंकड़ा छू लिया है। इसकी पुष्टि खुद श्याओमी इंडिया ने एक ट्वीट करके दी है।

श्याओमी के अनुसार देश में हर 7 सेकेंड में एक श्याओमी रेडमी नोट-3 बिकता है। इसी खुशी के मौके को कंपनी लोगों के साथ मिलकर सेलिब्रेट कर रही है।

जानिए दूसरे और तीसरे नंबर पर है कौन

जानिए दूसरे और तीसरे नंबर पर है कौन

आईडीसी की रिपोर्ट के मुताबिक 2016 की दूसरी तिमाही में पूरे देश के 30 शहरों में स्मार्टफोन बेचने वाले तीसरी सबसे बड़ी कंपनी है। श्याओमी के पास बाजार की 8.1 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

वहीं इसके बाद नंबर आता है इंटेक्स का जिसके पास 8 प्रतिशत हिस्सेदारी है। तीसरे नंबर पर है लेनोवो और मोटो, जिनकी बाजार हिस्सेदारी 7.2 प्रतिशत है।

कैसे हिस्सा लें इस गेम में

कैसे हिस्सा लें इस गेम में

इस गेम में हिस्सा लेने के लिए सबसे पहले आपको श्याओमी की वेबसाइट पर जाना होगा। वहां पर आपको श्याओमी का 23 लाख का आंकड़ा छूने वाला विज्ञापन दिखेगा।

विज्ञापन के नीचे learn more लिखा होगा, जिस पर क्लिक करते ही आप सीधे गेम में हिस्सा लेने वाले पेज पर पहुंच जाएगें। अगर आप सिर्फ एक क्लिक में सीधे गेम खेलने के पेज पर पहुंचना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+