कैसे दूसरे का वाट्सऐप चलाएं अपने फोन पर, जानिए 10 स्टेप में
अगर आप किसी और के वाट्सऐप अकाउंट को अपने फोन में खोलना चाहते हैं तो आपको बस एक ऐप डाउनलोड करना होगा और आप ये कर सकेंगे। जानिए आखिर कैसे।
नई दिल्ली। यूं तो हम लोगों में से अधिकतर लोग वाट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इससे जुड़ी कई सारी ट्रिक्स हमें पता नहीं होती हैं। क्या आपको पता है कि आप किसी का भी वाट्सऐप अकाउंट अपने फोन पर ही खोल सकते हैं? इतना ही नहीं, आप जब चाहें और जहां चाहें किसी का भी मैसेज पढ़ सकते हैं? उस शख्स के वाट्सऐप अकाउंट से किसी भी व्यक्ति से चैट कर सकते हैं? चौंकिए मत, आप यह सब बड़ी ही आसानी से कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए आपको डाउनलोड करना होगा एक ऐप। हालांकि, अगर आप किसी और का वाट्सऐप अपने फोन में खोलना चाहते हैं तो आपको सिर्फ 5 सेकेंड के लिए लेना होगा। आइए जानते हैं कैसे किया जा सकता है ये सब।

- ऐसा करने के लिए सबसे पहले आपको गूगल प्ले स्टोर से WhatsScan for Whatsapp नाम का ऐप डाउनलोड करना होगा। आपको बता दें कि यह ऐप बिल्कुल मुफ्त है, जिसे डाउनलोड करने के लिए एक भी रुपया खर्च नहीं होगा।
- ऐप को जैसे ही आप खोलेंगे तो पहली बार वह भाषा चुनने का विकल्प देगा, जिसमें आप अपनी मनचाही भाषा चुन सकते हैं। यूं तो अधिकतर लोग अंग्रेजी भाषा का चयन करते हैं, लेकिन आप चाहें तो हिंदी भाषा भी चुन सकते हैं।
- भाषा चुनने के तुरंत बाद आपसे पूछा जाएगा कि क्या आप इस ऐप के लिए कोई पासवर्ड भी सेट करना चाहते हैं? अगर आप कोई पासवर्ड लगाना चाहें तो लगा लें।
- इसके बाद आपके सामने एक QR कोड आएगा, जिसका इस्तेमाल करके आप जिसका चाहें उसका अकाउंट अपने फोन में खोल सकते हैं।
- इस कोड को उस फोन के वाट्सऐप में जाकर स्कैन करें, जिसका वाट्सऐप आप अपने फोन में खोलना चाहते हैं। इसके लिए आपको वाट्सऐप के वाट्सऐप फॉर वेब विकल्प पर क्लिक करना होगा, जिसके बाद स्कैनर शुरू हो जाएगा।
- जैसे ही आप किसी के वाट्सऐप के स्कैनर से कोड को स्कैन करेंगे, वैसे ही उस व्यक्ति का वाट्सऐप आपके फोन पर खुल जाएगा।
- इसके बाद आपने जिस शख्स का वाट्सऐप अपने फोन में खोला है, उसके सभी मैसेज आप आसानी से पढ़ सकते हैं।
- इतना ही नहीं, आप अपने मोबाइल के जरिए ही उस शख्स के किसी भी कॉन्टैक्ट के साथ चैट भी कर सकते हैं।
- अगर आप ऐप से लॉगआउट होना चाहते हैं तो मेन्यू बार में जाकर उसे लॉग आउट कर सकते हैं।
- अगर आपको लगता है कि इस तरह के किसी ऐप के जरिए कोई शख्स आपके अकाउंट की निगरानी कर रहा है तो भी एक रास्ता है जिससे आप खुद को सुरक्षित रख सकते हैं। अपने वाट्सऐप के मेन्यू में जाइए और वाट्सऐप फॉर वेब विकल्प पर क्लिक करिए। अगर आपका अकाउंट किसी अन्य डिवाइस पर भी एक्टिव होगा तो वहां पर log out from all computers का विकल्प दिखेगा। उस पर क्लिक करते ही आप अन्य हर डिवाइस से लॉगआउट हो जाएंगे।
More From
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications