आयकर रिटर्न भरने से चूक गए तो डरें नहीं, अभी भी है मौका

नई दिल्ली। अगर आप भी किसी वजह से अपना आयकर रिटर्न फाइल नहीं कर पाए हैं, तो अभी भी आपके पास मौका है कि आप अपना आयकर रिटर्न फाइल कर लें। इस तरह से अभी आप 2016-17 के लिए 31 मार्च 2018 तक आयकर रिटर्न फाइल कर सकते हैं। आयकर रिटर्न भरने की आखिरी तारीख 5 अगस्त थी, जो अब निकल चुकी है।

टैक्स के साथ लगेगा ब्याज

टैक्स के साथ लगेगा ब्याज

अगर आप अब आयकर रिटर्न भरते हैं तो आपको उस पर 1.5 फीसदी प्रतिमाह के हिसाब से ब्याज देना होगा। इस तरह आप जितनी जल्दी आयकर रिटर्न फाइल करेंगे, आपको उतना ही अधिक फायदा होगा, क्योंकि आपको उतना ही कम ब्याज चुकाना होगा।

रिफंड पर कम मिलेगा ब्याज

रिफंड पर कम मिलेगा ब्याज

वहीं दूसरी ओर, जिन्होंने 5 अगस्त से पहले आयकर रिटर्न फाइल किया है, उन्हें रिफंड पर अप्रैल से लेकर 5 अगस्त तक का ब्याज मिलता, लेकिन 6 अगस्त के बाद आपको मिलने वाले रिफंड पर 6 अगस्त से ब्याज मिलेगा, ना कि अप्रैल से।

आधार को पैन से करें लिंक

आधार को पैन से करें लिंक

आयकर रिटर्न भरने के लिए आपको अपने आधार कार्ज को पैन से लिंक करना जरूरी है। अगर आपने अपने आधार को पैन से लिंक नहीं किया है तो आपको आयकर रिटर्न भरते समय पहले ऐसा करना होगा, उसी के बाद आप आयकर रिटर्न भर सकेंगे। सरकार ने आधार को पैन से लिंक करने की आखिरी तारीख 31 अगस्त तय की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+