1 अक्टूबर तक नहीं किया ये काम तो बैंक बैलेंस होने के बावजूद भी अकाउंट से नहीं निकाल पाएंगे पैसा

नई दिल्ली। अगर आपका अकाउंट पंजाब नेशनल बैंक में है तो इस खबर को बड़े ध्यान से पढ़िए, क्योंकि अगर आपने इस खबर की अनदेखी कर दी तो अकाउंट में बैंलेस होने के बावजूद 1 अक्टूबर के बाद से अपने अकाउंट से पैसा नहीं निकाल पाएंगे। जी हां पंजाब नेशनल बैंक ने अपने तमाम ग्राहकों को जल्द से जल्द अपना केवाई सी फॉर्म अपडेट करने को कहा है।

punjab national bank

बैंक अकाउंट वाले सावधान

पीएनबी में अगर आपका सेविंग और करंट अकाउंट है, तो आप 1 अक्टूबर 2016 तक केवाईसी अपडेट करवा लें। अगर आपने ऐसा नहीं किया तो एटीएम समेत आपका अकाउंट ब्‍लॉक किया जा सकता है। ऐसी स्थिति में कस्टमर्स अपने अकाउंट से किसी भी पैसे का लेन-देन नहीं कर पाएंगे।

क्यों जरूरी है KYC?

पीएनबी ने अपने अकाउंट होल्‍डर्स से अपील की है कि वो 1 अक्‍टूबर 2016 से पहले निश्चित तौर पर अपना केवाईसी अपडेट करा लें। आपको बता दें कि केवाई के जरिए बैंक अपने सारे कस्टमर की जानकारी रखती है। ऐसे में आप को केवाईसी के जरिए आपको पासपोर्ट, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, इलेक्‍शन आईडी, पैन कार्ड की कॉपी बैंक में जमा करनी होती है। वहीं अगर आपका अकाउंट करंट अकाउंट है तो आप को अपना एड्रेस प्रूफ जमा करना होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+