300 करोड़ के धोखाधड़ी मामले में Yes Bank के फाउंडर राणा कपूर को मिली जमानत
300 करोड़ के धोखाधड़ी मामले में Yes Bank फाउंडर राणा कपूर को मिली जमानत
नई दिल्ली, 16 फरवरी। यस बैंक के फाउंडर राणा कपूर को आज स्पेशल पीएमएलए कोर्ट से जमानत मिल गई है। 300 करोड़ के फर्जीवाड़े मामले में आज मुबंई स्थिति स्पेशल पीएमएलए कोर्ट ने राणा कपूर की जमानत याचिका को मंजूरी दे दी है। राणा कपूर को भले ही जमानत मिल गई है, लेकिन फिलहाल अभी उन्हें जेल में ही रहना होगा। उन्हें एक केस में जमानत तो मिल गई है, लेकिन सीबीआई और ईडी द्वारा दर्ज अन्य मामलों में उन्हें जमानत नहीं मिली हैं, जिसके कारण उन्हें अभी तलोजा जेल में ही बंद रहना होगा।
Recommended Video

यस कपूर को 300 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुंबई की एक सेंशस कोर्ट ने जमामन दे दी । उन्हें शर्तों के साथ जमानत दी गई है। जमानत के साथ देश नहीं छोड़ने का निर्देश दिया गया है। राणा कपूर को दिल्ली में अमृता शेरगिल मार्ग की एक प्रॉपर्टी को राणा कपूर की पत्नी की मालिकाना हक वाली कंपनी को बेचने का आरोपों वाले मामले में जमानत मिली है। इसके अलावा ईडी और सीबीआई ने राणा कपूर, बिंदु कपूर, गौतम थापर समेत 7 लोगों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया। गौरतलब है कि राणा कपूर पर आरोप है कि उन्होंने मनीलॉन्डरिंग की, जिसकी वजह से यस बैंक को 466.51 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ।












Click it and Unblock the Notifications