YES Bank ने FD की ब्याज दरों में किया बदलाव, जानें क्या है नई दरें
नई दिल्ली, जून 6। सेविंग और सुरक्षित निवेश के लिए अधिकांश लोग फिक्स्ड डिपॉडिट में निवेश करते हैं। एफडी में निवेश को सेफ माना जाता है। निजी सेक्टर के बैंक यस बैंक ने एफडी के ब्याज दरों में बदलाव किया है। यस बैंक ने अपनी टर्म डिपोजिट पर ब्याज दरों को रिवाइज कर दिया है।

यस बैंक ने बदला एफडी की ब्याज दर
यस बैंक ने 3 जून से ब्याज दरों में बदलाव कर दिया है। बैंक ने रेग्युलर और सीनियर सीटिजन की ब्याज दरों में बदलाव किया है। बैंक ने 7 दिन से लेकर 10 साल तक के एफडी की ब्याज दरों में बदलाव कर दिया है।
क्या है नई ब्याज दरें
यस बैंक ने अब 7 दिन से 14 दिनों के एफडी के लिए ब्याज दर 3.25 प्रतिशत ब्याज देगी।
वहीं 15 से 45 दिनों की मैच्योरिटी के लिए एफडी पर अब 3.50 प्रतिशत ब्याज देगी।
वहीं 46 से 90 दिनों में अब 4 फीसदी ब्याज मिलेगी ।
3 महीने से लेकर 6 महीने के मैच्योरिटी के लिए 4.5 फीसदी ब्याज मिलेगा।।
वहीं 6 महीने से 9 महीने के लिए 5 फीसदी ब्याज दर मिलेगा।
9 महीने से 1 साल के लिए अब ब्याज दर 5.25 फीसदी ब्याज मिलेगी।
1 से 3 साल की मैच्योरिटी वाली सावधि जमा पर 6% ब्याज दर मिलेगी।
वहीं 5 साल से 10 साल में मैच्योर के लिए 6.50 फीसदी ब्याज मिलेगा।वरिष्ठ नागरिकों को सामान्य नागरिकों की तुलना में अधिक ब्याज मिलता है। सीनियर सीटिजन को सामान्य नागरिकों की तुलना में 0.75 फीसदी अधिक ब्याज मिलता है।












Click it and Unblock the Notifications