श्याओमी की सेल : रेडमी नोट 4 समेत इन एसेसरीज पर भारी छूट
नई दिल्ली। चीनी स्मार्टफोन कंपनी श्याओमी ने 20 जुलाई को अपनी तीसरे सालगिरह के मौके पर सेल रखी है। इस सालगिरह के दौरान श्याओमी अपने ग्राहकों को कई शानदार ऑफर्स दे रहा है। 21 जुलाई को श्याओमी कंपनी को भारत में लॉन्च हुए तीन साल हो जाएंगे।


कब है सेल
श्याओमी ने भारत में अपने तीसरे सालगिरह के मौके पर दो दिन का सेल रखा है। 20 और 21 जुलाई को श्याओमी की सेल शुरू होगी, जिसमें कई मोबाइल और एसेसरीज पर एक से एक ऑफर देखने को मिलेंगे। यह सेल 20 जुलाई को सुबह 10 बजे से शुरू होगी।

नए फोन होंगे लॉन्च
श्याओमी के इन दो दिन की सेल में कई नये स्मार्ट फोन लॉन्च होंगे, जिसमें रैडमी 4 और रैडमी नोट 4 स्मार्टफोन भी शामिल है। वहीं, कई एसेसरीज और नए पावर बैंक पर डिस्काउंट ऑफर रखा गया है।

मोबाइल और नोट से लेकर ईयरफोन तक सब पर है भारी छूट
- श्याओमी के इस सेल में सिर्फ 1 रुपए की कीमत पर फ्लैश सेल आयोजित की जाएगी, जिसमें रेडमी नोट 4, वाई-फाई रिपीटर और 10000mAh का एमई पावर बैंक 2 शामिल है।
- श्याओमी के कैप्सूल ईयरफोन, एमआई हेडफोन कंफर्ट, एमआई इन इयर हेडफोन प्रो एचडी, एमआई इन ईयर हेडफोन बेसिक, एमआई सेल्फी स्टिक और एमआई वीआर प्ले पर 300 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा।
- वहीं, इस सेल के दौरान एमआई ब्लूटूथ हेडसेट को आप एमआई स्टोर से मात्र 899 रुपये में पा सकते हैं।
- 10000mAh वाला एमआई पावर बैंक 1,199 रुपये में मिलेगा।
- 20000mAh का एमआई पावर बैंक 2,199 रुपये में पा सकते हैं।
- एमआई का वाई-फाई रिपीटर 2 को आप 799 में पा सकते हैं।
- एमआई राउटर 3C सिर्फ 1,199 में मिलेगा।

एमआई स्टोर एप्प पर भी है डिस्काउंट
श्याओमी इस सेल पर अपने ग्राहकों को एमआई स्टोर एप्प से एसेसरीज खरीदने पर 500 रुपये तक के डिस्काउंट कूपन भी उपलब्ध करा रहा है। साथ ही एमआई स्मार्टफोन्स के एक्सीडेंटल डेमेज पर आपको 100 रुपये की छूट भी मिलेगी। इस सेल के अंत में श्याओमी ने अपने ग्राहकों के लिए 'द बिग चैस' नाम का एक गेम भी रखा है जिसमें आप कई रोमांचक पुरस्कार जीत सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications