Redmi Note 5 और Note 5 Pro की सेल आज से शुरू, ऐसे पाएं 2000 रुपये का कैशबैक
शाओमी के रेडमी नोट 5 और नोट 5 प्रो फोन का इंतजार भारत में खत्म होने जा रहा है। भारत में दोनों की फोन पहली सेल आज दोपहर 12 बजे से शुरू हो गई है। आज ग्राहक शाओमी के फोन और टीवी को ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट और एमआई डॉटकॉम पर खरीद सकते हैं।
Recommended Video


नई दिल्ली। शाओमी के रेडमी नोट 5 और नोट 5 प्रो फोन का इंतजार भारत में खत्म होने जा रहा है। भारत में दोनों की फोन पहली सेल आज दोपहर 12 बजे से शुरू हो गई है। आज से ग्राहक शाओमी के फोन और टीवी को ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट और एमआई डॉटकॉम पर खरीद सकेंगे। जो उम्मीदवार इस सेल का लाभ उठाना चाहते हैं उन्हें फोन के लिए पहले ही रजिस्टर कराना होगा। शाओमी रेडमी नोट 5 और नोट 5 प्रो पर 2000 रुपये का इंस्टैंट कैशबैक भी दे रही है। शाओमी ने ये कैशबैक रिलायंस जियो के साथ पार्टनरशिप में मिलकर दे रही है। इसके साथ ही ग्राहकों को नेटवर्क पर डबल डेटा भी दिया जाएगा।

रेडमी नोट 5 में होंगे ये फीचर्स
रेडमी नोट 5 की कीमत 9,999 रुपये से शुरू हो रही है। 3GB RAM/32GB स्टोरेज के साथ नोट 5 की कीमत 9,999 रुपये है वहीं 4GB RAM/64GB स्टोरेज वर्जन की कीमत 11,999 रुपये है। इस बार रेडमी ने 2GB RAM वर्जन का ऑप्शन नहीं रखा है। नोट 5 में पहले की ही तरह क्वालकौम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर है। 4000 mAh की बैटरी के साथ इस बार कैमरे के बेहतर बनाया गया है। फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल ही है लेकिन इसमें एलईडी फ्लैश दिया गया है।

रेडमी नोट 5 प्रो की खासियत
वहीं रेडमी नोट 5 प्रो की कीमत इससे थोड़ी ज्यादा है। नोट 5 प्रो में ड्यूल रियर कैमरा और नया तेज प्रोसेसर है। 4GB RAM/64GB स्टोरेज वर्जन की कीमत 13,999 रुपये और 6GB RAM/64GB स्टोरेज वर्जन की कीमत 16,999 रुपये है। रेडमी नोट 5 प्रो में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर है और ये पहले के मुकाबले काफी तेज है। इस फोन के जरिये शाओमी रेडमी सीरिज में पहली बार 6GB RAM ऑप्शन लेकर आ रही है। फ्रंट कैमरे में 20 मेगापिक्सल के साथ सेल्फी फ्लेश दिया गया है। वहीं फोन को अनलॉक करने के लिए शाओमी जल्द ही फोन में चेहरा पहचानने की सुविधा लेकर आएगी।

फोन पर मिलेगा 2000 का कैशबैक
ग्राहकों को ये दोनों ही फोन चार कलर ऑप्शन में मिलेंगे। ग्राहक ब्लैक, गोल्ड, रोज गोल्ड और लेक ब्लू कलर में ये फोन खरीद सकते हैं। रेडमी नोट 5 और नोट 5 प्रो एंड्रॉयड ओरियो की बजाए एंड्रॉयड नगेट 7.1.1 पर चलेंगे। इन दोनों फोन पर 2000 रुपये का कैशबैक लेने के लिए ग्राहकों को अपने फोन में जियो का 198 या 299 का प्लैन एक्टिवेट करना होगा। ग्राहकों को ये कैशबैक 50 रुपये के 44 वाउचर के जरिये मिलेगा। इसका इस्तेमाल वो आगे के रिचार्ज में कर सकेंगे।

सिक्के जितना पतला टीवी भी सेल में
ग्राहक आज शाओमी का एमआई स्मार्ट एलईडी टीवी 4 भी खरीद सकते हैं। 55 इंच के इस टीवी की कीमत 39,999 रुपये है। कंपनी का कहना है कि टीवी एक सिक्के जितना पतला है। टीवी बेजेल डिसप्ले और डॉलबाय+डीटीएस सिनेमा ऑडियो क्वालिटी सपोर्ट के साथ आता है। टीवी में 3 HDMI पोर्ट और 2 USB पोर्ट भी दिए गए हैं। वहीं ड्यूल बैंड वाईफाई, ब्लूटूथ 4.0, 2GB RAM और 8GB स्टोरेज है। भारतीय ग्राहक दोनों फोन और टीवी को फ्लिपकार्ट पर खरीद सकते हैं।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications