VIDEO: RDX बम की तरह फटा मोबाइल, उठीं आग की ऊंची लपटें

बेंगलुरु। आपका स्मार्टफोन आपका एक बहुत ही अच्छा साथी भी हो सकता है और आपके लिए जानलेवा बना डिवाइस भी हो सकता है। बेंगलुरु में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। आइए जानते हैं क्या हुआ है इस मामले में।

फोन में लग गई आग

फोन में लग गई आग

बेंगलुरु के एक मामले में श्याओमी रेडमी नोट 4 जानलेवा डिवाइस साबित हो गया है। एक स्थानीय स्टोर में रखे रेडमी नोट 4 में आग लग गई। यह पूरी घटना भी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वीडियो में यह साफ देखा जा सकता है कि कैसे आग की काफी बड़ी लपटें निकलीं। यूं लगा जैसे कोई छोटा-मोटा बम फटा हो।

सिम स्लॉट निकालने समय हुआ धमाका

सिम स्लॉट निकालने समय हुआ धमाका

रिपोर्ट के मुताबिक, बेंगलुरु के रहने वाले एक शख्स अर्जुन ने अपना रेडमी नोट 4 एक नई सिम डलवाने के लिए एक स्थानीय स्टोर में ले गए। वहां पर अर्जुन ने अपना फोन दुकानदार को दिया। जैसे ही दुकानदार ने नया सिम डालने के लिए सिम स्लॉट बाहर निकाला, वैसे ही वह फोन जलने लगा।

पुलिस में शिकायत दर्ज

बताया जा रहा है कि इस दुर्घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ है। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी कैमरे में यह साफ देखा गया कि कैसे रेडमी नोट 4 ने आग पकड़ ली। यह घटना 17 जुलाई की है। रिपोर्ट के अनुसार फिलहाल इस डिवाइस को रेडमी के सर्विस सेंटर में दे दिया गया है। इस फोन के मालिक ने फोन निर्माता कंपनी एमआई के खिलाफ नजदीकी पुलिस थाने में केस दर्ज कराया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+