सैमसंग को पछाड़कर शाओमी बनी इंडिया की नंबर 1स्मार्टफोन कंपनी, 3 महीने में बेचा 82 लाख फोन
नई दिल्ली। एक वक्त था जब भारत के बाजार में नोकिया का डंका बजता था, लेकिन सैमसंग ने नोकिया को पछाड़कर भारत में अपना वर्चस्व कायम कर लिया और बारत की टॉप सेलिंग स्मार्टफोन कंपनी बन गई। वहीं अब ये ताज चाइनीज कंपनी शाओमी ने छीन लिया है। चीनी स्मार्टफोन कंपनी शाओमी ने साउथ कोरिया की कंपनी सैमसंग को पछाड़कर भारत की टॉप स्मार्टफोन कंपनी बन गई है।

शाओमी बनी नबंर 1 कंपनी
3 महीने में 82 लाख हैंडसेट बेचकर शाओमी भारत की नबंर 1 कंपनी बन गई है। आपको बता दें कि 6 साल में पहली बार ऐसा हुआ है जब सैमसंग को पछाड़कर कोई कंपनी टॉप स्मार्टफोन विक्रेता बनी हो। दो रिसर्च फर्म्स, काउंटरपॉइंट और कैनालिस के के आंकड़ों के मुताबिक 2017 की चौथी तिमाही में शाओमी ने सैमसंग को मात देकर उससे ये ताज छीन लिया है।

25 फीसदी बाजार पर शाओमी का कब्जा
आंकड़ों के मुताबिक चौथी तिमाही में शाओमी ने भारत के हैंडसेट बाजार में 25 फीसदी हिस्से पर कब्जा कर लिया। जबकि सैमसंग 23 फीसदी पर रही। वहीं लेनोवो, ओपो और वीवो का इस बाजार में 6 फीसदी हिस्सेदारी रही। काउंटरपॉइंट रिसर्च के मुताबिक शाओमी के हैंडसेट में अच्छी खूबियों के साथ-साथ बेहतर बजट के फोन पेश किए, जिसका फायदा उन्हें मिला। अपनी कुशल नीति की बदौलत शाओमी ने चीन के बाद भारत में अपना बड़ा बाजार खड़ा कर लिया है।

इसलिए असफल हुआ सैमसंग
रिपोर्ट के मुताबित चौथी तिमाही में जहां शाओमी ने 82 लाख फोन बेचे हैं वहीं सैमसंग ने इस दौरान 73 लाख स्मार्टफोन बेचे। सैमसंग के प्रदर्शन में आई गिरावट के पीछे वजह साफ नजर आई। कंपनी किफायती प्राइस रेंज में कुछ नया करने में नाकाम रही। जिसकी वजह से कंपनी को नुकसान हुआ। कंपनी बजट फोन खरीदने वाले ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित नहीं कर पाई ।












Click it and Unblock the Notifications