आप भी जीत सकते हैं 19 लाख का इनाम, बस अपने मोबाइल से फोटो खींचकर भेजनी होगी श्याओमी को!
नई दिल्ली। चीन की मोबाइल कंपनी श्याओमी एक शानदार फोटोग्राफी चैलेंज लाई है। इसमें हिस्सा लेने के लिए आपको फोटोशूट करके कंपनी को भेजना होगा। जो भी व्यक्ति यह चैलेंज जीतेगा, उसे 19 लाख 64 हजार रुपए का अवार्ड मिलेगा। कंपनी इस चैलेंज को भारत, रूस, वियतनाम और इंडोनेशिया में आयोजित कर रही है। कंपनी का यह चैलेंज 20 अक्टूबर से शुरू हुआ है और 11 दिसंबर तक चलेगा। यानी अगर आप भी इस चैलेंज में भाग लेना चाहते हैं तो अभी आपके लिए काफी समय है। हालांकि, इस चैलेंज में सिर्फ श्याओमी Mi A1 के यूजर्स ही भाग ले सकते हैं। आपको बता दें कि कंपनी ने यह फोन सितंबर में लॉन्च किया था। जीतने वाले की घोषणा 20 दिसंबर को की जाएगी।

कैसे ले सकते हैं चैलेंज में भाग?
इस चैलेंज में हिस्सा लेने के लिए आपको सबसे पहले MI की वेबसाइट पर जाकर खुद को रजिस्टर करना होगा। यहां पर संपर्क की जानकारी देनी होगी और प्रोफाइल फोटो लगानी होगी। कंपनी ने फोटो के लिए अलग-अलग कैटेगरी बनाई हैं। इनमें लाइफस्टाइल, नेचर, एनिमल्स, लैंडस्केप, पीपल के साथ-साथ कई कैटेगरी हैं।

जीतने वाले को 19 लाख का इनाम
इस चैलेंज को जो जीतेगा, उसे 19 लाख 64 हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा। इसके अलावा दो सेकेंड विजेता भी घोषित किए जाएंगे। उन्हें 6,54,500 रुपए की राशि दी जाएगी। वहीं तीसरे नंबर पर 3 विजेता घोषित किए जाएंगे, जिन्हें 3,27,000 रुपए मिलेंगे। इतना ही नहीं, हर रीजन के टॉप 5 यूजर्स को कंपनी Mi A1 मोबाइल फोन देगी।

ये किया तो नहीं जीत सकते
कंपनी ने यह पहले ही साफ कर दिया है कि अगर आप किसी थर्ड पार्टी सॉफ्टवेयर या ऐप का इस्तेमाल करके फोटो को एडिट करते हैं तो आपको इस चैलेंज से बाहर कर दिया जाएगा। फोटो खींचने में सिर्फ अपने Mi A1 मोबाइल फोन का ही इस्तेमाल करना है। फोटो खींचने के बाद उसे 11 दिसंबर तक कंपनी को भेजना होगा। आपको बता दें कि एक व्यक्ति 11 दिसंबर तक रोजाना 10 फोटो अपलोड कर सकता है। कंपनी की वेबसाइट event.mi.com पर जाकर और अधिक जानकारी ली जा सकती है।












Click it and Unblock the Notifications