WPI Inflation: थोक महंगाई दर मे हुई बड़ी गिरावट, सितंबर माह में 10.7% हुई
जिस तरह से दुनियाभर में मंदी की आहट से लोगों में चिंता बनी हुई है उसके बीच भारत में हालात अन्य देशों की तुलना में काफी बेहतर हैं। भारत सरकार की ओर से थोक मूल्य सूचकांक में गिरावट हुई है। भारत सरकार की ओर से जो आंकड़े जारी किए गए हैं उसके अनुसार वार्षिक थोक महंगाई दर में सितंबर 2022 में गिरावट हुई है। सितंबर 2022 में थोक महंगाई दर घटकर 10.7 फीसदी हो गया है, जोकि अगस्त में 12.41 फीसदी था।

बता दें कि जुलाई माह में थोक महंगाई दर 13.93 फीसदी तक पहुंच गई थी। ऐसे में जिस तरह से लगातार दो महीनों में थोक महंगाई दर में गिरावट आई है उससे लोगों को जरूर राहत मिली है। थोक महंगाई दर पिछले एक साल के निचले स्तर पर पहुंच गई है। जिस तरह से रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया लगातार ब्याज दरों में बढ़ोत्तरी कर रहा है उसका असर सीधे तौर पर बाजार में दिखने को मिल रहा है। ब्याज दरों में बढ़ोत्तरी से बाजार में पैसे की सप्लाई कम होती है और मांग भी घटती है जिससे वस्तुओं की कीमतों पर इसका असर देखने को मिलता है।
हालांकि एक तरफ जहां खाद्य महंगाई दर में में कमी देखने को मिली है लेकिन सब्जियों के दाम में इसका असर होता नहीं दिख रहा है और सब्जियों के दाम अब भी काफी ज्यादा हैं। सितंबर में खाद्य महंगाई दर 8.08 फीसदी पर पहुंच गई थी, जोकि अगस्त महीने में 9.93 फीसदी थी। सितंबर माह में सब्जियों के दाम में काफी बढ़ोत्तरी देखने को मिली और तकरीबन 39.66 फीसदी तक यह बढ़ गई थी। अघस्त में यह तकरीबन 22.29 फीसदी थी। जिस तरह से सितंबर माह में काफी बारिश हुई उसकी वजह से सब्जियों की फसल पर इसका असर देखने को मिला और इसकी कीमतों में काफी इजाफा हुआ।












Click it and Unblock the Notifications