5 सालों में भारत में 22% रोजगार के बदलने की संभावना, AI-डेटा सेगमेंट और मशीन लर्निंग सबसे ऊपर
वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (डब्ल्यूईएफ) ने सोमवार को अपनी एक रिपोर्ट जारी की। जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), मशीन लर्निंग और डेटा सेगमेंट को भारतीय नौकरी बाजार में अगले 5 सालों में रोजगार का निर्णायक बताया है।

World Economic Forum Report: भारतीय नौकरी बाजार में अगले 5 सालों में 22 प्रतिशत बदलाव होने की संभावना है। जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), मशीन लर्निंग और डेटा सेगमेंट सबसे ऊपर रहेगा। यह जानकारी वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (डब्ल्यूईएफ) ने सोमवार को जारी की अपनी एक रिपोर्ट में बताई है। फ्यूचर ऑफ जॉब्स रिपोर्ट में कहा है कि ग्लोबल स्केल पर 23 फीसदी रोजगार के बदलने की भी संभावना है।
मीडिया रिपोटस के मुताबिक, डब्ल्यूईएफ ने कहा गया कि लगभग एक चौथाई नौकरियां (23 फीसदी) अगले 5 सालों में 10.2 फीसदी की वृद्धि और 12.3 फीसदी (वैश्विक स्तर पर) की गिरावट के माध्यम से बदलने की उम्मीद है। वहीं, 803 कंपनियों के बीच सर्वेक्षण किया गया।
AI, मशीन लर्निंग और डेटा सेगमेंट साबित होंगे वैज्ञानिक
भारत के बारे में यह कहा गया है कि 61 प्रतिशत कंपनियां सोचती हैं कि ईएसजी (पर्यावरण, सामाजिक और शासन) मानकों के व्यापक अनुप्रयोग से नौकरी में वृद्धि होगी, इसके बाद नई तकनीकों को अपनाने में वृद्धि (59 प्रतिशत) और डिजिटल पहुंच (55 प्रतिशत) को व्यापक बनाया जाएगा। यह भी बताया गया कि भारत में उद्योग परिवर्तन के लिए एआई और मशीन लर्निंग और डेटा सेगमेंट और वैज्ञानिक साबित होंगे। वहीं, भारत उन 7 देशों में गिना जाता है, जहां नॉन सोशल जॉब यानी गैर-सामाजिक नौकरियों के तुलना में सोशल जॉब यानी सामाजिक नौकरियों के लिए रोजगार का प्रसार धीमी थी।












Click it and Unblock the Notifications