SBI के साथ करिए काम और हर महीने पाइए 15000 रुपए, जानें कैसे?
एसबीआई के साथ काम कर आप 15000 रुपए कमा सकते है। आपको बैंक द्वारा आयोजित की जा रही यूथ फेलोशिप में हिस्सा लेकर उसके साथ 13 महीनों तक काम करना होगा।
नई दिल्ली। भारत का सबसे बड़ा बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया आपको हर महीने 15000 रुपए कमाने का मौका दे रहा है। हर महीने एसबीआई के साथ काम कर आप 15000 रुपए कमा सकते है। इसके लिए आपको बैंक द्वारा आयोजित की जा रही यूथ फेलोशिप में हिस्सा लेकर उसके साथ 13 महीनों तक काम करना होगा। आइए जानें कैसे आप एसबीआई के साथ काम करने आप हर महीने अच्छी कमाई कर सकते हैं।

एसबीआई के साथ करें काम
एसबीआई ने यूथ फेलोशिप प्रोग्राम शुरू किया है, जिसके तहत आप गांव की सूरत बनाने के लिए काम करेंगे। इस फेलोशिप के तहत आपको गांव में काम करने का मौका मिलेगा। आपको यहां के लोगों की मदद के लिए काम करने का मौका मिलेगा। यहां के बच्चों को शिक्षित करने का मौका मिलेगा। साथ ही साथ यहां के लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्हें एंटरप्रेन्योरशिप की ट्रेनिंग देना का मौका मिलेगा।

बैंक देगी ट्रेनिंग
इस काम के लिए आपको बैंक ट्रेनिंग देगी। इस 13 महीने के प्रोग्राम के लिए ग्रेजुएट और यंग प्रोफेशनल्स को एनजीओ के साथ मिलकर गांवों के लिए काम करना है। काम कैसे करना है इसके लिए बैंक आपको ट्रेनिंग देगी।

हर महीने मिलेंगे 15000
इस काम के लिए एसबीआई आपको हर महीने 15000 रुपए का स्टाइपेंड देगा। इसके अलावा मेडिकल एलाउंस और ट्रैवलिंग एलाउंस भी मिलेगा। इसके अलावा कोर्स पूरा करने के बाद आपको 30 हजार रुपए का रीएडजस्टमेंट एलाउंस भी दिया जाएगा।

युवाओं को मिलेगा मौका
इस प्रोग्राम के तहत युवा न सिर्फ एंटरप्रेन्योरशिप की कला सीखने का मौका मिलेगा बल्कि उन्हें कई प्रोजेक्ट्स को लीड करने का भी मौका मिलता है। इस पयूथ फेलोशिप को लेकर एसबीआई के वेबसाइट पर पूरी जानकारी और शर्ते दी गई है। ऐसे में आपके पास मौका है एसबीआई के साथ काम करने 15 हजार रुपए प्रति माह कमाने का।












Click it and Unblock the Notifications