पोंजी घोटाला: आरोपी मंसूर खान ने कहा न्यायालय पर पूरा भरोसा, अगले 24 घंटे में लौटूंगा भारत
नई दिल्ली। आईएमए पोंजी स्कैम के मुख्य आरोपी मोहम्मद मंसूर खान से कहा है कि वो अगले 24 घंटों में भारत लौट जाएगा। बेंगलुरु के चर्चित आईएमए पोंजी घोटाला का मुख्य आरोपी और कंपनी का मालिक ने वीडियो के जरिए कहा है कि वो भारत आने के लिए तैयार है और अगले 24 घंटे में भारत लौट जाएगा। उसने कहा कि मुझे भारतीय न्यायालय पर पूरा भरोसा है।

वीडियो में मंसूर कह रहा है कि भारत छोड़ना उसकी सबसे बड़ी गलती थी, लेकिन हालात ऐसे बन गए थे कि देश छोड़कर जाना पड़ा। उसने कहा कि मैं नहीं जानता कि मेरा परिवार कहां है। उसने कहा कि वो भारत लौटकर अपने परिवार से मिलना चाहता है। उसने कहा है कि मुझे भारत लौटने में कोई डर नहीं है। उसने कहा कि मैं काफी लंबे समय से भारत लौटने की कोशिश कर रहा हूं लेकिन तबियत बिगड़ने की वजह से वो बेड रेस्ट में था। उसने कहा कि वो जल्दी से जल्दी भारत लौटना चाहता है। उसने कहा कि 24 घंटे के भीतर आकर वो भारत लौटेगा।
गौरतलब है कि मंसूर खान पर करोड़े के घोटाले का आरोप है। आईएमए के जरिए उसने 14 से 18 फीसदी करिटर्न का सपना दिखाकर सैकड़ों लोगों को लूटा। करीब 25 हजार लोगों ने आईएएम और मंसूर खान धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी। धोखाधड़ी के इस मामले में ईडी ने मंसूर खान के खिलाफ मामला दर्ज किया और मंसूर खान तो पूछताछ के लिए बुलाया, लेकिन वो भारत छोड़कर फरार हो चुका है।












Click it and Unblock the Notifications