Gold Price: फिर से धड़ाम हुआ सोना, जानिए क्यों गिर रहे हैं सोने-चांदी के दाम?

Gold Price: फिर से धड़ाम हुआ सोना, जानिए क्यों गिर रहे हैं सोने-चांदी के दाम

नई दिल्ली। Gold Rate in India. सोने -चांदी की कीमत में गिरावट का दौर थम नहीं रहा है। नवंबर के बाद दिसंबर में भी सोने-चांदी( Gold-Silver) के दाम में गिरावट की स्थिति बनी हुई है। सोने की कीमत में लगातार गिरते जा रहे हैं। सोमवार को सोने की कीमत 223 रुपए की गिरावट के साथ गिरा और एक बार फिर से सोने के दाम 49000 रुपए से नीचे लुढ़क गए। वहीं चांदी की कीमत में भी बड़ी गिरावॉ हुई और चांदी के दाम गिरकर 62324 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गए।

 सोना हुआ सस्ता

सोना हुआ सस्ता

सोने की कीमत में लगातार नरमी देखने को मिल रही है। दिसंबर के दूसरे हफ्ते में सोने ने मामूली तेजी पकड़ी, लेकिन एकबार फिर से सोना गिरने लगा है। सोने की कीमत में सोमवार को बड़ी गिरावट आई। MCX पर फरवरी डिलीवरी वाले गोल्ड की कीमत 223 रुपए गिरकर गई है और सोना गिरकर 49324 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला है। आज हफ्ते के पहले दिन सोने ने 49960 रुपये का न्यूनतम और 49132 रुपए का उच्चतम स्तर छुआ। वहीं दोपहर तक सोना गिरकर 48978 रुपए पर पहुंच गया।

 दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमत

दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमत

शुक्रवार को हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सोने की कीमत में गिरावट आई ती। दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 102 रुपए गिरकर 48,594 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत 62734 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया था। वहीं सोने के हाजिर भाव पर नजर डाले तो देशभर के सर्राफा बाजारों में आज सोना गिरकर 49040 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

 कैसा रहा आज सोने का भाव

कैसा रहा आज सोने का भाव

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी किए गए सोने-चांदी के रेट के मुताबिक 14 दिसंबर 2020 को देशभर के सर्राफा बाजारों में सोने की कीमत कुछ इस तरह से रही। आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 49040 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 48844 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 44921 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया तो 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 36780 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि आज चांदी के दाम गिरकर 62324 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गए।

पिछले हफ्ते सोने-चांदी का हाल

पिछले हफ्ते सोने-चांदी का हाल


अगर पिछले हप्ते में सोने-चांदी की कीमत पर नजर डाले तो 7 दिसंबर को 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 49199 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रहा। वहीं 8 दिसंबर को सोने की कीमत 49782 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। 9 दिसंबर को सोने की कीमत 49689 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि 10 दिसंबर को सोना 49191 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 11 दिसंबर को सोना फिर से लुढ़ककर 49046 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

क्यों आ रही है सोने की कीमत में गिरावट

क्यों आ रही है सोने की कीमत में गिरावट

कोरोना वैक्सीन के बाजार में आने की खुशखबरी के साथ ही बाजार झूम उठा है। अर्थव्यवस्था एक बार फिर से पटरी पर लौट रही है। शेयर बाजार में तेजी के कारण निवेशक सोने से अपना पैसा निकालकर शेयर्स में लगा रहे हैं। कोरोना वैक्सीन को लेकर आ रही सकारात्मक खबरों के कारण शेयर बाजार में तेजी आ रही है। शेयर बाजार में आ रही तेजी के चलते निवेशकों से सोने से पैसा निकालकर शेयर बाजार में लगाना शुरू कर दिया। सोने में बिकवाली बढ़ी। निवेशकों ने सोने से होल्डिंग कम करनी शुरू कर दी, जिसके चलते सोने की कीमत में गिरावट आ रही है। दिसंबर के पहले हफ्ते में सोने की कीमत में 487 रुपए प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी हुई, जबकि चांदी की कीमत में 2995 रुपए की तेजी आई, लेकिन अगले ही हफ्ते सोना-चांदी दोनों गिरने लगे।

क्या कहते हैं बाजार जानकार

क्या कहते हैं बाजार जानकार

बाजार जानकारों के मुताबिक कोरोना वैक्सीन को लेकर आ रही सकारात्मक खबरों के कारण ग्लोबल इकनॉमी में सुधार हो रहा है और अमेरिका-चीन के बीच तनाव कम होने से व्यापार युद्ध की संभावना कम हो गई है और बाजार में सुधार हो रहा है। ऐसे में निवेशक सोने के बजाए शेयर बाजार में निवेश कर रहे हैं। आपको बता दें किलंबी अवधि के लिए सोना हमेशा से सुरक्षित निवेश माना जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+