थोक महंगाई बढ़कर पहुंची 39 महीनों के उच्चतम स्तर पर, जानिए कितनी हुई बढ़त
यह बढ़ोत्तरी इतनी अधिक हुई है कि पिछले 39 महीनों के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। फरवरी में थोक महंगाई दर 6.55 फीसदी के स्तर पर पहुंच गई है।
नई दिल्ली। फरवरी महीने में थोक महंगाई में बढ़ोत्तरी हुई है। यह बढ़ोत्तरी इतनी अधिक हुई है कि पिछले 39 महीनों के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। फरवरी में थोक महंगाई दर 6.55 फीसदी के स्तर पर पहुंच गई है। आपको बता दें कि थोक महंगाई दर जनवरी महीने में 5.25 फीसदी रही, जबकि दिसंबर में यह 3.68 फीसदी थी, जो संशोधित होकर 3.39 फीसदी हो गई है।

अगर महीने दर महीने के आधार पर बात करें तो फरवरी में खाद्य पदार्थों खासकर चावल, फल, दाल आदि की महंगाई दर -56 फीसदी से बढ़कर 2.69 फीसदी हो गई है। वहीं दूसरी ओर महीने दर महीने के आधार पर ईंधन की महंगाई दर -18.14 फीसदी से बढ़कर 21.02 फीसदी हो गई है। ये भी पढ़ें- एयरटेल का 'सरप्राइज ऑफर', मिल रहा है 30 जीबी मुफ्त इंटरनेट
अगर प्राइमरी आर्टिकल्स की बात करें तो महीने दर महीने के आधार पर फरवरी में प्राइमरी आर्टिकल्स की महंगाई दर 1.27 फीसदी से बढ़कर 5 फीसदी हो गई है। इसके अलावा महीने दर महीने के आधार पर फरवरी में मैन्युफैक्चर्ड प्रोडक्ट की महंगाई दर 3.99 फीसदी से घटकर 3.66 फीसदी हो गई है। वहीं दूसरी ओर महीने दर महीने आधार पर फरवरी में कोर महंगाई की दर 2.7 फीसदी से गिरकर 2.4 फीसदी हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications