थोक मार्केट में प्याज की कीमत में रिकॉर्डतोड़ गिरावट, बिक रहा है 2 रुपए किलो
मुंबई। पिछले दस सालों में प्याज की कीमतों में इतनी रिकॉर्ड गिरावट नहीं हुई थी जितनी अभी है। जी हां मुंबई के थोक मार्केट में प्याज 2 रुपए किलो तक बिक रहा है। हालांकि इसका असर रिटेल मार्केट पर नहीं पड़ा है। यहां अभी भी प्याज 10 से 15 रुपए किलो तक बिक रहा है।

कारण यह है कि इस साल प्याज का उत्पादन उम्मीद से ज्यादा हुआ है। जिससे प्याज की कीमतें काफी नीचे गिर गई है। हालत यह है कि किसानों के प्याज का दाम मूल्य से भी काफी नीचे चला गया। आप जानकर हैरान हो जाएंगे कि गत दिनों एशिया की सबसे बड़ी प्याज बाजार लासलगांव मार्केट में 5 पैसे प्रति किलो प्याज बिका।
जानकारी के मुताबिक मुंबई के बाजार में प्याज की सप्लाई लासलगांव, जुन्नर, पुणे और नासिक से होती है। मुंबई में रोज करीब 200 ट्रक प्याज सप्लाई की जाती है जबकि यहां 150 ट्रक प्याज की ही जरुरत है। ऐसे में स्टॉक बच जाने के चलते थोक विक्रता थोक खरीददार को एक रुपए प्रति किलो का ऑफर दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications