वाट्सऐप में आने वाला है ये नया फीचर, कम ही लोगों को है पता!
नई दिल्ली। अगर आप भी वाट्सऐप चलाना पसंद करते हैं तो आपके लिए एक नया फीचर आने वाला है। वाट्सऐप के इस नए फीचर के तहत आप वाट्सऐप में ही यूट्यूब की वीडियोज देख सकेंगे। अभी अगर आपको कोई यूट्यूब के जरिए वीडियो शेयर करता है और आप शेयर किए गए उस लिंक पर क्लिक करते हैं तो ऐप आपको यूट्यूब के ऐप या फिर फोन के ब्राउजर में ले जाता है।

यह नया फीचर आने के बाद आप यूट्यूब की वीडियोज अपने वाट्सऐप ऐप में ही देख सकेंगे। यानी यूट्यूब के वीडियो को देखने के लिए आपको किसी दूसरे ऐप पर जाने की जरूरत नहीं होगी। WABetainfo की रिपोर्ट के मुताबिक आप अपने चैटबॉक्स में चल रही इस वीडियो को बड़ा-छोटा भी कर सकेंगे। यह वीडियो तब तक चलती रहेगी, जब तक आप इसे बंद न करें या फिर चैट से बाहर न जाएं। हालांकि, जैसे ही आप चैट से बाहर जाएंगे वीडियो बंद हो जाएगी।

अभी वाट्सऐप के इस वर्जन की टेस्टिंग की जा रही है और जल्द ही इसे लॉन्च किया जा सकता है। WAbetainfo ने एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है, जिसमें यूट्यूब वीडियो का लिंक देखा जा सकता है। यूं तो अभी तक वाट्सऐप की तरफ से इसे लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि जल्द ही यह फीचर वाट्सऐप में आ सकता है।












Click it and Unblock the Notifications