वाट्सऐप यूज करने वालों को नई सौगात, अब भेज सकेंगे पैसे

भारत में करोड़ो वॉट्सऐप यूज करने वाले लोगों के लिए खुशखबरी है। भारत में जल्‍द ही वॉट्सऐप जल्द ही पेमेंट सर्विस लॉन्च कर सकता है।

नई दिल्‍ली। भारत में करोड़ो वॉट्सऐप यूज करने वाले लोगों के लिए खुशखबरी है। भारत में जल्‍द ही वॉट्सऐप जल्द ही पेमेंट सर्विस लॉन्च कर सकता है। अगर ऐसा होता है तो आप वॉट्सऐप के जरिए आप रुपए भेज सकेंगे और पेमेंट भी कर सकेंगे। नोटबंदी के बाद देश में बढ़ते ऑनलाइन लेन-देन को देखते हुए वॉट्सऐप पेमेंट विकल्‍प दे सकता है।

वॉट्सऐप करते हैं यूज तो पढ़ लें ये खबर, जानिए कैसे होगा फायदा

द केन वेबसाइट में पब्लिश एक रिपोर्ट के मुताबिक वॉट्सऐप जिसकी भारत में कोई अलग टीम नहीं है वह डिजिटल लेन-देन के बिजनेस को लीड करने के लिए टीम तैयार करने की कोशिश में है। भारत में लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप ने फरवरी में बताया था कि वह 20 करोड़ ऐक्टिव यूजर्स का आंकड़ा पार कर चुका है। कंपनी के ग्लोबल यूजर्स की बात करें तो वह 120 करोड़ के आसपास हैं।

केन की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि वॉट्सऐप भारत में यूपीआई के जरिए अगले 6 महीनों के अंदर पेमेंट सर्विस शुरू कर सकता है। यहां ध्यान देने वाली बात है कि वॉट्सऐप ने पेमेंट सिस्टम के लिए लोकप्रिय डिजिटल वॉलेट्स को नहीं यूपीआई को चुना है। केन ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि वॉट्सऐप ने पहले डिजिटल वॉलिट के बारे में सोचा था पर 20 मार्च को आरबीआई के नए नियम आने के बाद वॉट्सऐप यूपीआई पर दांव लगाने की कोशिश में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+