Whatsapp में अब किसी के मैसेज को चोरी से नहीं कर पाएंगे फॉरवर्ड

नई दिल्ली। व्हाट्सएप पर जल्द ही एक नया अपडेट आने वाला है। इस अपडेट के बाद अब व्हाट्सएप पर अगर किसी ने आपके मैसेज को किसी और फॉरवर्ड किया है तो आपको इसके बारे में पता चल जाएगा। WABetaInfo के मुताबिक व्हाट्सप ने अपने बीटा वर्जन पर इस अपडेट को टेस्ट करना शुरू कर दिया है।

फॉरवर्ड मैसेज के लिए बनेगा अलग मार्क

फॉरवर्ड मैसेज के लिए बनेगा अलग मार्क

व्हाट्सएप में जैसे अभी तक कोई कोई आपका मैसेज पढता है तो उस पर ब्लूटिक बन जाता है ठीक उसी तरह व्हाट्सएप एक नए तरीके का टिक ला जा रहा है जो जब भी कोई आपका मैसेज फारवर्ड करेगा तो आपके मैसेज के नीचे बन जाएगा। हालांकि ये अपडेट एंड्रायड वर्जन के लिए कब तक आएगा, अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

ये नए अपडेट भी आएंगे जल्द

ये नए अपडेट भी आएंगे जल्द

ग्रुप कॉल और वॉयस चैट व्हाट्सएप कॉलिंग में ग्रुप कॉलिंग न होना अभी तक बड़ी खामी मानी जाती थी लेकिन अब व्हाट्सएप जल्द ही ग्रुप कॉलिंग का फीचर लाने वाला है। जिसककी मदद से आप अपने दो या दो से ज्यादा दोस्तों से एक साथ वीडियो चैट कर पाएंगे।

WhatsApp Stickers

WhatsApp Stickers

फेसबुक के मैसेंजर एप के सबसे अच्छे फीचरों में एक उसका स्टीकर है। मैसेंजर के बाद अब व्हाट्सएप ने भी अपने यूजर्स को स्टीकर के जरिए चैट करने का ऑप्शन दिया है। उम्मीद है कि अगले कुछ हफ्तों में व्हाट्सएप अपने नए अपडेट के साथ आपको व्हाट्सएप स्टीकर की सुविधा दे सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+