WhatsApp Business App भारत में भी हुआ लॉन्च, जानिए इसके फीचर्स
Recommended Video

नई दिल्ली। व्हाट्सएप का बिजनेस एप अब भारत में लॉन्च हो गया है। भारतीय यूजर्स इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। व्हाट्सऐप ने अभी कुछ दिनों पहले ही छोटे व्यवसायियों को ध्यान में रखकर अपना बिजनेस एप लॉन्च किया था। हालांकि तब ये बिजनेस ऐप सिर्फ इंडडोनेशिया, इटली, मैक्सको, अमेरिका और इंग्लैंड के लिए ही था लेकिन अब भारतीय यूजर्स भी इस ऐप को डाउनलोड कर अपने बिजनेस को और बढ़ा सकते हैं। खास बात यह है कि ये व्हाट्सऐप का बिजनेस एप बिल्कुल फ्री है।

80 प्रतिशत भारतीय व्यवसायी यूज करते हैं व्हाट्सऐप
दरअसल हाल ही में एक रिपोर्ट में ये बात सामने आई पूरी दुनिया में नई और छोटी कंपनियां अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए व्हाट्सऐप का सहारा ले रही हैं। भारत और ब्राजील में 80 प्रतिशत से ज्यादा छोटे व्यवसायी व्हाट्सएप के जरिए अपने ग्राहकों से संपर्क करते हैं और उन्हें अपने उत्पाद बेचते हैं। व्हाट्सऐप ने ग्राहकों और कंपनियों के बीच इसी संवाद को आसान बनाने के लिए ये नया बिजनेसऐप लॉन्च किया है। हालांकि रेग्यूलर व्हाट्सएप यूजर्स पहले की तरह ही पुराने व्हाट्सएप का उपयोग जारी रख सकते हैं, उन्हें नया ऐप को डाउनलोड करने की जरुरत नहीं है।

ऐप में ये होगा खास
- इस ऐप में व्यवसायी अपना बिजनेस प्रोफाइल बना सकते हैं जिसमें वे कंपनी का नाम, फोटो, कंपनी के बारे में जानकारी, ईमेल, बिजनेस स्टोर का पता और वेबसाइट आदि जाल सकते हैं। जिससे यूजर्स आपके बिजनेस को आसानी से पहचान सके।
- इसके अलावा इस ऐप में मैसेजिंग टूल में काफी बदलाव किया है। इस ऐप के जरिए व्यासायी अपने कस्टमर्स को FAQ के जरिए तुरंत रिप्लाई कर सकते हैं। हर जुड़ने वाले कस्टमर्स को एर ग्रीटिंग मैसेज भेज सकते हैं जिसमें कंपनी के बारे में जानकारी होगी। साथ ही जब आप व्यस्त होंगे तो इसकी भी जानकारी मैसेज टूल के जरिए कस्टमर्स को दे सकते हैं।
- व्हाट्सऐप आपको सभी मैसेज के रिपोर्ट भी भेजगा कि कितने कस्टमर्स ने आपके मैसेज में रूचि दिखाई और कितनों ने नहीं।
- इसके अलावा एक जो सबसे बड़ा फायदा यह है कि पहले कस्टमर्स एक नंबर से बात करते थे लेकिन अब वे एक बिजनेस प्रोफाइल से बात करेंगे। यानी कि उन्हें पता होगा कि वे एक कंपनी से बात कर रहे हैं ना कि किसी आदमी से।

व्हाट्सऐप भेजेगा रिपोर्ट
-
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता -
'Exclusive है, पैसे दो सबकुछ देखो', कौन हैं Vishnu Priya जिनके फोटोज ने मचाई तबाही? क्या है Paid Subscription? -
पिता के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल करेंगे शादी? ब्रेकअप के बाद क्या हो गया पैचअप! -
Iran US Ceasefire: सीजफायर नहीं, तो बर्बाद हो जाता पाकिस्तान! शहबाज शरीफ के 'नापाक' प्लान का हुआ पर्दाफाश -
Iran US Ceasefire: 'तुरंत देश छोड़ें भारतीय', सीजफायर के बाद इंडिया की एडवाइजरी, Helpline Number जारी -
15 की उम्र में Janhvi Kapoor संग हुई थी भयावह घटना, Photos देख श्रीदेवी की बेटी का दिल दहला, क्या हुआ था? -
Ruchi Vira कौन हैं, RSS को 'देश के लिए नासूर' बताने वालीं? Akhilesh Yadav से क्या है 'पावर कनेक्शन'? -
Iran US Ceasefire: 'यह युद्ध का अंत नहीं है', क्या हैं सशर्त युद्धविराम के लिए ईरान की 10 बड़ी मांगें? -
Iran-US War-14 DAYS CEASEFIRE: पाकिस्तानी प्रस्ताव के पीछे Trump की स्क्रिप्ट? शरीफ की बेवकूफी से खुली पोल -
Khamenei Health Update: सीजफायर या धोखा? मोजतबा खामेनेई कोमा में, फिर पर्दे के पीछे किसने पक्की की ईरान की डील -
Crude Oil Price Today: ट्रंप के एक 'सीजफायर' से दुनिया भर में गिरे तेल के दाम! अब कितने पर पहुंचा क्रूड ऑयल?












Click it and Unblock the Notifications