आ गया ये खास फीचर, रंग-बिरंगा हो जाएगा WhatsApp

नई दिल्ली। व्हाट्सऐप ने एक नया फीचर शुरू किया है, जिसके बारे में अभी बहुत ही कम लोगों को पता है। व्हाट्सऐप के इस फीचर का इस्तेमाल करके बहुत से लोग अपने स्टेटस को और भी अधिक क्रिएटिव बना सकते हैं। आइए जानते हैं वाट्सऐप के इस फीचर के बारे में और जानते हैं कि ये कैसे करता है काम।

ये है वाट्सऐप का नया फीचर

ये है वाट्सऐप का नया फीचर

वाट्सऐप के इस नए फीचर के तहत सभी एंड्राइड स्मार्टफोन और आईफोन इस्तेमाल करने वाले लोग रंगीन टेक्स्ट स्टेटस लिख सकेंगे। इससे पहले यह फीचर बीटा टेस्टिंग में था, जिस अब वाट्सऐप ने लाइव कर दिया है। इस फीचर के जरिए यूजर्स वाट्सऐप पर कलरफुल बैकग्राउंड, फॉन्ट और इमोजी के साथ एक शानदार स्टेटस अपडेट कर सकते हैं।

सभी के लिए नहीं है ये ऑफर

सभी के लिए नहीं है ये ऑफर

AdWeek की रिपोर्ट के अनुसार वाट्सऐप ने भी रंगीन टेक्स्ट फीचर को एंड्रॉइड और आईफोन के सभी ग्राहकों के लिए पेश किए जाने की पुष्टि कर दी है। हालांकि, अभी भी बहुत से यूजर ऐसे हैं, जो लेटेस्ट ऐप पर अपडेट करने के बाद भी नया वर्जन नहीं देख पा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर, WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक अभी इस नए फीचर को चरणबद्ध तरीके से एक्टिवेट किया गया है, ना कि पूरी तरह से रोल आउट किया गया है।

ऐसे करें इस्तेमाल

ऐसे करें इस्तेमाल

आईफोन यूजर्स को नए स्टेटस बार में कैमरे के पास एक पेन आइकन बना मिलेगा, जिस पर क्लिक करना होगा। क्लिक करते ही स्टेटस, फॉन्ट, इमोजी और बैकग्राउंड कलर जैसे विकल्प मिलेंगे। स्टेटस लिखकर आप टेक्स्ट स्टेटस भेजने के लिए ग्रीन एरो पर टैप करेंगे। इसके बाद सभी कॉन्टैक्ट के लिए वाट्सऐप स्टेटस पब्लिश हो जाएगा। अगर आप एंड्रॉइड यूजर हैं तो स्टेटस टैब में कैमरा आइकन के ऊपर सबसे नीचे की तरफ फ्लोटिंग पेन आइकन दिखाई देगा, जहां से आप इसे इस्तेमाल कर सकेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+