कई स्मार्टफोन में बंद हुआ WhatsApp! जानिए कारण
नई दिल्लीः अगर आप WhatsApp का इस्तेमाल करते हैं तो सावधान, हो सकता है आने वाले कुछ दिनों या महिनों में आपके स्मार्टफोन में WhatsApp काम करना बंद कर दे। क्योंकि हाल ही के कुछ दिनों में ये देखा गया है कि 13 जनवरी की आधी रात से कई यूजर्स के स्मार्टफोन में WhatsApp काम नहीं कर रहा है। जब स्मार्टफोन में इसे इंस्टॉल किया गया तो ऐप का वर्जन पुराना बताया गया। आगे की चैट जारी रखने के लिए नया वर्जन डाउनलोड करने के बारे में कहा गया।

काम नहीं कर रहा WhatsApp
लेकिन जब प्लेस्टोर में ऐप को खोला गया तो नया वर्जन नहीं आया था। इससे कई यूजर्स प्रभावित हुए। कई लोगों ने अपने नाराजगी को सोशल मीडिया के दूसरे प्लेटफॉर्म से जाहिर किया। एक यूजर्स ने स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है।
स्क्रीनशॉट में लिखा है
यूजर द्वारा शेयर किए गए स्क्रीनशॉट में लिखा है, ' WhatsApp का यह वर्जन 13 जनवरी 2018 से चलन में नहीं है। कृपया गूगल प्ले स्टोर में जाकर लेटेस्ट वर्जन डाउनलोड करें।' ऐप में लिखा गया है कि यूजर बीटा टेस्टिंग प्रोग्राम से जुड़े हुए हैं और उनके पास यह प्रोग्राम छोड़ने का ऑप्शन है, लेकिन जब यूजर इससे बाहर निकले के लिए बटन दबा रहे हैं तो कुछ भी नहीं हो रहा है।

श्याओमी स्मार्टफोन्स में ही दर्ज की गई है समस्या
बता दें, फिलहाल ये समस्या ज्यादातर श्याओमी स्मार्टफोन्स में ही दर्ज की गई है। कई यूजर्स की शिकायत है कि ऐप री-इंस्टॉल करने के बाद भी यह काम नहीं कर रहा है। साल 2018 के लिए WhatsApp ने आधाकारिक बयान जारी करके कहा था कि आने वाले कुछ ही दिनों में व्हाट्सऐप कई फोन्स में काम नहीं करेगा।

WhatsApp के प्रवक्ता ने कही ये बात
WhatsApp के प्रवक्ता का कहना था कि ये प्लेटफॉर्म्स भविष्य में हमारे ऐप की विशेषताओं को बढ़ाने के लिए जिन क्षमताओं की जरूरत है, उन्हें ऑफर नहीं कर रहे हैं। व्हाट्सऐप सिर्फ एंड्रॉयड 2.1 और एंड्रॉयड 2.2 में ही इस सुविधा को उपलब्ध कराया जाएगा। याद दिला दें कि व्हाट्सऐप ने इसी साल जून में दोनों प्लेटफॉर्म के लिए सपोर्ट बढ़ा दिया था।

एंड्रॉयड 2.3.7 या इससे पुराने वर्जन पर भी है बंद
उस समय, व्हाट्सऐप ने खुलासा किया था कि 31 दिसंबर, 2017 के बाद ऐप नोकिया एस 40 ओएस पर चलने वाले फोन में काम करना बंद कर देगा। इसके अलावा एंड्रॉयड 2.3.7 या इससे पुराने वर्जन पर के लिए भी व्हाट्सऐप 1 फरवरी, 2020 से काम करना बंद कर देगा। बता दें कि 30 जून, 2017 से सिम्बियन एस60 पर चलने वाले नोकिया फोन के लिए मैसेजिंग ऐप के लिए सपोर्ट बंद कर दिया गया था। इन फोन में 31 दिसंबर के बाद बंद की जाएंगी सुविधा- * बैल्कबेरी ऑएस और बैल्कबेरी 10 * नोकिया एस40 * नोकिया एस 60 * विंडोज फोन 7.1 * आईफोन3 जीएस और आईफोन ऑएस 6












Click it and Unblock the Notifications